नारियल के आटे से तैयार करें ये मजेदार रेसिपीज

जब लोग डाइट लेना शुरू करते हैं तो अपने फूड इंग्रीडिएंट्स के साथ एक्सपेरिमेंटल करना शुरू करते हैं। इसमें सबसे पहले वह अपने आटे को स्विच करते हैं। मसलन, जो लोग कीटो डाइट पर होते हैं, वह अक्सर गेंहू के आटे के स्थान पर नारियल के आटे का इस्तेमाल करते हैं। इसे ग्लूटन फ्री डाइट के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है।
नारियल के आटे को डाइट मे शामिल करने के कई फायदे हैं। इसमें फाइबर कंटेंट अधिक होता है, जबकि कार्ब्स काफी कम होता है। वहीं, किसी अन्य आटे में प्राकृतिक रूप से प्रोटीन नहीं होता है। लेकिन नारियल के आटे में 2 बड़े चम्मच 2 ग्राम प्रोटीन होता है।
साथ ही इसमें मॉइश्चर भी कम होता है, जिसके कारण इससे कुकीज़, केक, मफिन और अन्य डेसर्ट बनाना अच्छा आइडिया हो सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको नारियल के आटे से बनने वाली कुछ अमेजिंग रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप भी अपने घर पर आसानी से बना सकती हैं-
बनाएं चॉकलेट चिप कुकीज
नारियल के आटे से बेहद ही डिलिशियस चॉकलेट चिप कुकीज बनाई जा सकती हैं। इन्हें बनाने के लिए आपको बहुत अधिक इंग्रीडिएंट की भी जरूरत नहीं होगी।(ऐसेबनाएं स्वादिष्ट कुकीज)
आवश्यक सामग्री
- 1/2 कप नारियल का आटा
- 1/2 कप और 2 बड़े चम्मच दानेदार स्वीटनर
- 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- 1/3 कप साल्टेड मक्खन पिघला हुआ
- 3 बड़े अंडे
- 1 कप चॉकलेट चिप्स वैकल्पिक
इसे जरूर पढ़ें-नारियल की इन 3 लाजवाब रेसिपीज को सर्दियों में आप भी करें ट्राई
बनने का तरीका-
- सबसे पहले ओवन को प्रीहीट करें। साथ ही पार्चमेंट पेपर की मदद से एक बड़ी बेकिंग शीट को लाइन करें।
- एक बड़े मिक्सिंग बाउल में, सभी सूखी सामग्री को डालकर मिलाएं।
- अब इसमें गीली सामग्री डालें और एक बार फिर से मिक्स करें।
- अब इसमें चॉकलेट चिप्स भी एड करें।
- अपने हाथों की सहायता से आटे की 12 छोटी लोइयां बनाकर तैयार शीट पर रख दें।
- प्रत्येक बॉल को कुकी के आकार में दबाएं और 10-12 मिनट तक या किनारों को थोड़ा सुनहरा होने तक बेक करें।
- ओवन से निकालें और ट्रे पर 15 मिनट तक ठंडा होने दें।
- पूरी तरह से ठंडा करने के लिए इसे वायर रैक पर स्थानांतरित करें।
- आपका नारियल के आटे से बनी कुकीज तैयार हैं।
नारियल के आटे से बनाएं मफिन
अगर आप बच्चों के लिए कुछ अच्छा बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप नारियल के आटे से मफिन बना सकती हैं।(मैंगो मफिन की रेसिपी)
आवश्यक सामग्री
- 1/2 कप नारियल का आटा
- 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- 6 बड़े अंडे
- 1/4 कप साल्टेड मक्खन
- 1/4 कप दूध
- 1/3 कप शहद
- 1/2 छोटा चम्मच वनीला एक्सट्रेक्ट
- 1 कप ब्लूबेरी वैकल्पिक
मफिन्स बनाने का तरीका
- ओवन को प्रीहीट करें। मफिन लाइनर के साथ मफिन पैन को लाइन करें।
- अब एक मिक्सिंग बाउल में नारियल के आटे को बेकिंग पाउडर के साथ डालकर मिक्स करें।
- अब एक अलग कटोरे में, अंडे, मक्खन, दूध, शहद और वेनिला अर्क को एक साथ मिलाएं।
- धीरे से अपनी सूखी सामग्री के माध्यम से गीले में मिलाएं जब तक कि वह अच्छी तरह मिक्स ना हो जाए।
- अब इसमें ब्लूबेरी को एड करें। बैटर को मफिन लाइनर्स में बांट लें।
- मफिन को ओवन में रखकर 15 मिनट के लिए बेक करें।
- अब वायर रैक में पूरी तरह से ठंडा होने के लिए स्थानांतरित करें।
इसे जरूर पढ़ें-Coconut Special: बच्चों के लिए बनाएं कोकोनट से तैयार इन शानदार रेसिपीज को
तो अब आप भी इन रेसिपीज को ट्राई करें और अपने अनुभव हमारे साथ फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में शेयर करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।