शादी में शामिल करें ये छत्तीसगढ़ी व्यंजन, मेहमानों को आएगा खूब पसंद

क्या आपको पता है कि छत्तीसगढ़ की शादियों में कितने लजीज व्यंजन बनाए जाते हैं। आप इन व्यंजनों को अपने घर की शादियों में भी मेन्यू में शामिल करवा सकती हैं।
Updated:- 2023-11-03, 14:14 IST
wedding menu special dishes

सोचिए कितना अच्छा हो यदि एक नॉर्थ इंडियन शादी में साउथ इंडियन खाना भी दिखे। मान लीजिए किसी बिहारी शादी में झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ व्यंजन बनाए जाएं। अलग-अलग डिशेज का यह संयोजन देखने में अच्छा लगेगा और आपके मेहमानों को भी पसंद जरूर आएगा।

शादी का सीजन क्योंकि शुरू हो चुका है ऐसे में आज आपको छत्तीसगढ़ के ऐसे व्यंजनों के बारे में बताएं जो आप मेन्यू में शामिल कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ भारत का ऐसा राज्य है, जो अपने समृद्ध कल्चर और खूबसूरत ट्रेडिशन के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही, यहां के अद्भुत और स्वादिष्ट पकवान भी अच्छे होते हैं। 

तो चलिए आज आपको बताएं उन डिशेज के बारे में जिनका जिक्र शायद आपने न सुना हो। ये डिशेज अगर आप चाहें, तो अपने मेन्यू में भी शामिल करवा सकते हैं। 

आमत

aamat recipe

छत्तीसगढ़ में बनने वाला सांभर इसे कहें, तो गलत नहीं होगा। सांभर इसलिए क्योंकि यह भी दाल और कई सारी सब्जियों से तैयार किया जाता है। इसका स्वाद भी थोड़ा-सा खट्टा और मीठा होता है। इस पारंपरिक डिश में बैम्बू शूट्स का इस्तेमाल किया जाता है, तो डिश को एक खास और यूनिक फ्लेवर देते हैं। इसे आप मेन कोर्स में शामिल कर सकते हैं या अन्य स्नैक्स के साथ पेयर करके रख सकते हैं। 

बारा

यह एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जो आपको छत्तीसगढ़ के कई शहरों में आसानी से मिल जाएगा। वड़ा की दिखने वाला बारा, फर्मेंटेड उड़द दाल से तैयार किया जाता है और इसमें कई सारे पारंपरिक मसाले और सब्जियों को शामिल किया जाता है। बहुत कम तेल में इसे फ्राई किया जाता है, ताकि इसे एक क्रिस्पी टेक्सचर दिया जा सके। यह लोकल्स और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है और अगर आप चाहें, तो अपने मेन्यू में स्टार्टर में इसे शामिल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: शादी के फूड मेन्यू में ऐड करें ये तमाम स्वादिष्ट व्यंजन, हर कोई करेगा तारीफ

डुबकी कढ़ी

आपनी सिंधी कढ़ी के बारे में  खूब सुना होगा, लेकिन क्या आपने डुबकी के बारे में सुना है? इसे डुबकी इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसमें तले हुए पकोड़े डाला जाता है। वहीं कढ़ी खट्टी और चटपटी होती है। अगर आप मेन्यू में कढ़ी शामिल करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस बार छत्तीसगढ़ की इस पारंपरिक कढ़ी के बारे में जरूर विचार कीजिएगा। 

बफौरी

इसे एक हेल्दी और टेस्टी पारंपरिक फूड है। अगर आप या आपके कुछ मेहमान हेल्थ को लेकर ज्यादा सजग रहते हैं, तो आप इस डिश को रखवा सकते हैं। यह एक ऑयल फ्री डिश है। साथ ही, इसमें खूब सारी सब्जियों के साथ चना दाल को मैश करके बनाया जाता है। यह बफौरी स्टीम करके बनाई जाती है और इसे आप छत्तीसगढ़ के स्पेशल आमत के साथ सर्व कर सकते हैं। 

rice fara

इडहर

जब भी छत्तीसगढ़ के ट्रेडिशनल खानपान की बात आती है यह डिश सबसे टॉप पर होती है। इसे उड़द की दाल और अरबी के पत्तों (अरबी के पत्तों का इस्तेमाल कैसे करें) से तैयार किया जाता है। इसकी गाढ़ी और स्वादिष्ट ग्रेवी ऐसी होती है कि आप इसे बार-बार मांगते नहीं थकेंगे। त्योहारों पर यह खासतौर से बनाई जाती है। इसमें उड़द दाल को अरबी के पत्तों में लपेटकर स्टीम और फिर फ्राई किया जाता है। इसे गर्म-गर्म भात के साथ सर्व किया जाता है। इसका अलग स्वाद, इसे छत्तीसगढ़ कुजीन का अहम हिस्सा बनाता है और कई उत्सव ऐसे हैं, जिसमें इसे बनाना आवश्यक होता है। 

समई

यह एक अन्य ऐसी डिश है, जो स्थानीयों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह खीर का ही दूसरा रूप है, लेकिन यह बहुत गाढ़ी होती है। इसे ठंडा करके एक डेजर्ट की तरह परोसा जाता है। मीठा पसंद करने वाले लोगों को यह स्वीट डिश काफी पसंद आती है, इसलिए आप चाहें तो आप भी मेन्यू में शामिल जरूर करें। 

पपची

गेहूं के आटे से तैयार की गई यह डिश गोल और छोटे आकार में बनाई जाती है। इसे गोल्डन होने तक तेल में डीप फ्राई किया जाता है। इसे स्नैक के तौर पर भी परोसा जा सकता है और चूंकि इसमें गुड़ होता है, तो यह एक हेल्दी मीठा स्नैक हो सकता है। सर्दियों में तो शरीर को कई बेनिफिट्स प्रदान करती है। 

papchi recipe

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में मशहूर हैं ये पारंपरिक व्यंजन, शादी हो या समारोह थाली में जरूर परोसे जाते हैं

सूरन की सब्जी

छत्तीसगढ़ के सबसे फेमस फूड्स में एक है यह सब्जी। इसे जिमीकंद की सब्जी भी कहते हैं और यह लगभग हर घर में बनाई जाती है।  इसे वैसे तो दिवाली पर बनाया जाता है, लेकिन आप वेडिंग में भी इसे मेन्यू में जगह दे सकते हैं। इसके लिए सूरन को छीलकर और उबालकर काटा जाता है, फिर इसे तेल में डीप फ्राई किया जाता है। इसके बाद इसे अन्य स्पाइसेस और अमचूर के साथ मिलाया जाता है। इसे गर्म पराठे या चावलों के साथ सर्व किया जाता है। 

अब आप बताइए कि इनमें से कौन-सी डिश का स्वाद पहले लिया है? अगर आपने इनमें से कोई भी डिश कभी नहीं चखी है, तो अब एक बार इनका स्वाद लेकर जरूर देखें और अपने अनुभव भी हमारे साथ शेयर करें। 

 

हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर किसी डिश की जानकारी आप हम तक पहुंचाना चाहें, तो हमारे आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में उसका जिक्र करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik, Tamalapaku & The Food Samaritan 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।