Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:38 PM IST

चावल के साथ बनाइए मूंगफली की चटनी

अगर रोज दाल-चावल खाते-खाते बोर हो गई हैं तो इस बार बनाएं मूंगफली की चटनी और इसे चावल के साथ खाएं। स्वाद एकदम अलग हो जाएगा। 
Updated:- 2018-11-01, 13:15 IST
moongfali ki chutney main

दिन में दाल-चावल खाना हेल्दी डाइट मानी जाती है। लेकिन रोज-रोज दाल-चावल खाना किसी को पसंद नहीं आता है। अगर आपको भी केवल चावल-दाल खाना पसंद नहीं आ रहा है तो इस बार मूंगफली की चटनी बनाकर खाएं। स्वाद बिल्कुल अलग हो जाएगा और मजा आएगा। ये रही मूंगफली की चटनी बनाने की रेसिपी...  

ऑब्जेक्टिव्स

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • समय : सिर्फ 20 मिनट
  • मील टाइप : वेज

मूंगफली की चटनी बनाने के लिए जरूरी चीजें

moongfali ki chutney inside

  • 1 कटोरी मूंगफली 
  • 7 से आठ कलियां लहसुन की 
  • 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई 
  • 1 छोटी चम्मच राई 
  • 4 से पांच करी पत्ता
  • नमक स्वादानुसार 
  • 2 चम्मच तेल 
  • पानी जरूरत के अनुसार 

मूंगफली की चटनी बनाने की विधि

moongfali ki chutney inside

  • सबसे पहले कम आंच पर एक पैन गरम करने के लिए रखें। 
  • पैन जब गरम हो जाए तो उसमें मूंगफली डालकर सूखा ही भूनें और आंच बंद कर दें। 
  • मूंगफली को एक बर्तन में निकालें और उसके छिलके उतार दें। 
  • अब एक मिक्सर जार में मूंगफली, लहसुन, हरी मिर्च, पानी डालकर महीन पीस लें और एक कटोरी में निकालकर रख लें।
  • दोबारा धीमी आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें।  
  • तेल के गरम होते ही राई और करी पत्ता डालकर छौंक तैयार करें और तुरंत चटनी पर डाल दें।  

 

मूंगफली की चटनी तैयार हो गई है। इसे आप चावल-दाल के साथ सर्व करिए। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।