Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:39 AM IST

झटपट तैयार करें भोजपुरी स्टाइल भरभरा, जानें आसान रेसिपी 

अगर आप अपने लिए कुछ स्वादिष्ट स्नैक्स तलाश रहे हैं, तो भरभरा की ये रेसिपी जरूर ट्राई करें। बता दें इसे बनाना बहुत ही आसान है। बस आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-05-09, 11:06 IST
bharbhara recipe in hindi

दुनिया में भारतीय संस्कृति का अलग ही स्थान है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक यहां बसे हर राज्य में आपको अलग-अलग कल्चर देखने को मिल जाएंगे। कुछ राज्यों में खाने-पीने की व्यवस्था देखकर यकीनन मुंह में पानी आ जाएगा जैसे- बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि।

मगर बिहार एक ऐसा राज्य है, जहां के व्यंजन काफी पारंपरिक होते हैं। ऐसा ही एक व्यंजन है जिसे हम भभरा या भरभरा नाम से जानते हैं। बता दें कि यह बेसन और मटर से तैयार किया जाता है, जिसे धनिया या पुदीना की चटनी और मसाला चाय के साथ परोसा जाता है। आप भी इस रेसिपी को भोजपुरी स्टाइल में जरूर ट्राई करें और डिनर में बनाएं।

भरभरा रेसिपी Recipe Card

इन आसान स्टेप्स से तैयार करें भोजपुरी स्टाइल भरभरा।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • हरा मटर-2 कप
  • बेसन-2 चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • प्याज-1 (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच
  • गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
  • तेल-1/2 कप

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले कुकर में 1 कप पानी और मटर को डालकर 1 सिटी लगा लें।

  2. Step 2:

    पकने के बाद मटर मैश करें और सभी मसाले को मिक्स कर लें।

  3. Step 3:

    अब इसमें 2 चम्मच बेसन, स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

  4. Step 4:

    इधर एक पैन में तेल को डालकर गर्म करें और भरभरा को डीप फ्राई करें।

  5. Step 5:

    बस आपका भरभरा बनकर तैयार है, जिसे आप हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। 

विधि

bhojpuri style bharbhara recipe at home

  • हरा मटर भरभरा बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में 1 कप पानी और मटर को डालकर 1 सिटी लगा लें।
  • जब सिटी आ जाए तो ठंडा होने के लिए रख दें और किसी बर्तन में रखकर अच्छी तरह से मैश कर लें।

इसे ज़रूर पढ़ें- व्रत के लिए आलू से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट स्नैक्स

  • मटर मैश करने के बाद 1 कटा हुआ प्याज, आधा चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • अब इसमें 2 चम्मच बेसन, स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अगर पानी की जरूरत हो तो 2 से 3 चम्मच डालकर बैटर तैयार कर लें।
  • इधर एक पैन में आधा कप तेल को डालकर गर्म करें। इसके बाद मिश्रण में से लेकर कटलेट या फिर अन्य आकार में बनाकर डीप फ्राई कर लें।

इसे ज़रूर पढ़ें- Easy Recipe: नए तरीके से बनाएं भरवां तोरई की सब्जी, हर कोई करेगा तारीफ

Image Credit- (@Shutterstock)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।