पहाड़ की मशहूर भांग के बीज की चटनी बनाने का तरीका जानें

उत्तराखंड की वादियों के साथ-साथ यहां का खाना भी काफी मशहूर है। क्या आपने कभी पहाड़ की सबसे फेसम भांग के बीज की चटनी का स्वाद चखा है? भांग का नाम सुनकर आपको लग रहा होगा कि यह तो एक नशीला पर्दाथ है? ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। भांग के बीज में किसी तरह का कोई नशा नहीं होता है। इसलिए पहाड़ के हर घर में इसकी चटनी बनाई जाती है। यह चटनी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। क्या आप जानना चाहती हैं इसकी रेसिपीज तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
पहाड़ी स्टाइल भांग की चटनी
अगर आप पहाड़ के खाने का असली स्वाद का आनंद लेना चाहती हैं तो इसके लिए आपको थोड़ी सी मेहनत करनी होगी। आपको इस चटनी को बनाने के लिए मिक्सी का उपयोग नहीं करना है।
आवश्यक सामग्री
- 50 ग्राम भांग
- स्वादानुसार नमक
- हरी मिर्च
- आवश्यकतानुसार पानी
बनाने का तरीका
- पहाड़ी स्टाइल में चटनी बनाने के लिए सबसे पहले भांग को एक पैन में डालें।
- अब बीज को तब तक भूने जब तक कि यह भूरे रंग के न हो जाए।
- फिर गैस को बंद कर लें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- चटनी के ऑथेटिंक स्वाद के लिए आपको इसे सिल बट्टे की मदद से पीसना होगा।
- सिल पर थोड़े से भांग के बीज डाल लें। फिर थोड़ा सा पानी डालें।
- ऐसा करके सारे भांग के बीज और हरी मिर्च को पीस लें।
- अब इसे एक बर्तन में डाल दें।
- लीजिए तैयार है आपकी भांग के बीज की चटनी। (इमली की चटनी की रेसिपी)
- आप इस चटनी को सब्जी से लेकर दाल-चावल तक के साथ चटकारे लेकर खा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:इन अलग-अलग तरीकों से बनाएं लहसुन की चटनी, जानें रेसिपी
लहसुन से बनाएं भांग के बीज की चटनी

भांग के बीज के साथ लहसुन का स्वाद बेहतरीन होता है। आप इसमें कुछ अन्य चीजें मिलाकर अपने स्टाइल में चटनी बना सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 100 ग्राम भांग के बीज
- 1 कली लहसुन
- 5-7 सूखी लाल मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- नींबू का रस
इसे भी पढ़ें:झटपट तैयार करें करोंदे की चटनी, जानें रेसिपीज
बनाने का तरीका
- सबसे पहले 100 ग्राम भांग के बीज को भून लें। (प्याज और पुदीने की चटनी की रेसिपी)
- अब लहसुन को छीलकर काट लें।
- फिर मिक्सी में भांग के बीज, लहसुन, 5-7 सूखी लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें।
- अब इन सभी चीजों को बारीकी से पीस लें।
- आखिर में ऊपर से नींबू निचोड़ लें।
- लीजिए बन गई आपकी भांग की चटनी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।