Sawan Special: भगवान शिव को प्रिय है ये 1 चीज, आप भी तैयार करें 3 रेसिपी

ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार सावन पूरे 59 दिनों तक चलेगा। कहा जा रहा है कि 19 साल बाद यह अद्भुत संयोग इस साल देखने को मिला है। इसी कारण इस बार सावन का महत्व भी बढ़ गया है। लोग भगवान शिव का प्रिय महीना हर्षोल्लास से मनाने के लिए तैयार कर रहे हैं। भगवान शिव को जो भी चीजें प्रिय हैं, वो इस दिन बनाई जाएंगी।
उनके प्रिय फूलों से महादेव की आराधना होगी और प्रसाद भोग में वही चीजें बनाई जाएंगी, जिन्हें भोले बाबा बहुत पसंद करते हैं। भगवान शिव को प्रिय चीजों में एक बेर भी है। ऐसा माना जाता है कि यह लॉन्गेटिविटी और इच्छाओं की पूर्ति को दर्शाता है।
वहीं, बेर ऐसा फल है जो मानसून में डाइजेशन में भी मदद करता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, इसलिए इसे खूब खाया जाता है। अगर आप हेल्थ सुधारने के साथ भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहें, तो आप इसकी 3 स्वादिष्ट रेसिपीज तैयार कर सकते हैं।
खट्टे-मीठे बेर

आप शाम के स्नैक्स में बेर की इस रेसिपी को बना सकते हैं। इसके लिए आपको भूरे रंग के बेर की आवश्यकता होगी। साथ सफेद नमक की बजाय सेंधा नमक का इस्तेमाल करें।
सामग्री-
- 2 बड़े कप बेर
- 1 कप चीनी
- 1.5 कप पानी
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- 1 बड़ा चम्मच चाट मसाला
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले बेर को धोकर साफ कर लें और एक कड़ाही में पानी डालकर गर्म करें।
- इसमें चीनी डालकर उसे थोड़ा घुलने दें। इसके बाद इसमें बेर डालकर मिला लें।
- अब बेर में नमक डालकर ढककर 5-7 मिनट के लिए पकाएं। आखिर में ऊपर से चाट मसाला डालें एक बार मिक्स करें और आपके खट्टे-मीठे बेर तैयार हैं।
इसे भी पढ़ें: Sawan Special: सावन के महीने में आप भी बनाएं ये पारंपरिक व्यंजन
बेर की चटनी
पुदीने की चटनी खाकर बोर हो गए हैं, तो बेर की चटपटी खट्टी-मीठी चटनी बनाएं। यह डाइजेशन को भी दुरुस्त रहेगी और सब्जी न हो, तो रोटी के साथ खा भी सकेंगे।
सामग्री-
- 1 कप बेर का गुदा
- 1 छोटा चम्मच सेंधा नमक
- 1 छोटा चम्मच सरसों का तेल
- 1/4 छोटा चम्मच पंच फोरन (जीरा, सौंफ, कलौंजी, मेथीदाना, राई)
- 1 कप चीनी
- 1 कप पानी
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक पैन में तेल डालकर गर्म करें और उसमें पंच फोरन (पंच फोरन के फायदे) डालें।
- पंच फोरन चटखने लगे, तो उसमें बेर के गूदे को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- अब एक दूसरे पैन में पानी और चीनी डालकर गर्म करें और चीनी को पूरी तरह से घुलने दें।
- इसमें नमक डालकर पानी को गाढ़ा होने तक पकाएं।
- जब बेर का गूदा पक जाए, तो उसमें 2 चम्मच चीनी का घोल डालकर 2 मिनट पकाएं।
- आंच बंद करें और मैशर की मदद से बेर को थोड़ा-थोड़ा मैश कर लें।
- आपकी बेर की खट्टी मीठी चटनी भी तैयार है। इसे रोटी या पराठे के साथ मजे के साथ खाएं।
इसे भी पढ़ें: Sawan Special: सावन सोमवार व्रत में बनाएं ये तीन तरह के स्वादिष्ट डेजर्ट
बेर की मसालेदार सब्जी

बेर को फल की तरह न खाकर सब्जी की तरह कभी खाया है? नहीं, तो चलिए आज हम मसालेदार चटपटी सब्जी बनाएं। इसके लिए क्या चाहिए, देख लें-
सामग्री-
- 1 कप बेर, टुकड़ों में कटे हुए
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच अमचूर
- 1 छोटा चम्मच पंच फोरन
- 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
- चुटकी भर गरम मसाला
बनाने का तरीका-
- बेर को धोकर एक तरफ अलग कटोरे में रख लें। इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और उसमें पंच फोरन डालें।
- पंच फोरन डालने के बाद उसमें बेर डालकर अच्छी तरह से 2-3 मिनट के लिए भून लें।
- बेर में सारे मसाले डालें और मिला लें। इसके बाद, इसमें थोड़ा-सा पानी डालें और 5-7 मिनट के लिए ढककर पकाएं।
- आखिर में गरम मसाला डालें और मिलाएं। आपकी बेर की सब्जी तैयार है। इसे खाने में सर्व करें और पराठे के साथ आनंद लें।
अब आप भी इन 3 रेसिपीज को ट्राई करके जरूर देखें। अगर आपने कभी बेर से कुछ और बनाया है, तो भी हमारे साथ शेयर करें। यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।