गर्मियों के मौसम में 'बेल का शर्बत' पिएं और रहें तरोताजा, सीखें रेसिपी

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद 'बेल का शर्बत' आप घर पर ही आसानी से बना सकती हैं। विधि जानने के लिए शेफ कुणाल कपूर की रेसिपी पढ़ें।  
Updated:- 2021-04-30, 11:33 IST
bael ka sharbat ke fayde

गर्मियों के मौसम में शरीर को तरोताजा बनाए रखने के लिए बहुत से साधन होते हैं। इनमें से एक होता है बेल का शर्बत, जो इस मौसम में बाजार में आपको खूब नजर आ जाएगा। अमूमन लोग बेल का शर्बत बाहर से खरीद कर पीते हैं, मगर इसे घर पर भी बनाया जा सकता है। इस शर्बत को बनाने की विधि बेहद आसान है और अगर अब तक आपने घर पर इसे ट्राई नहीं किया है तो फेमश शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्‍टाग्राम पर इस शर्बत को बनाने की रेसिपी शेयर की है। आप इसे देख कर घर पर ही बेल का शर्बत बना सकती हैं।

बेल का शर्बत Recipe Card

इन आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो करें और घर पर 10 मिनट में बनाएं बेल का शर्बत।

★★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Beverages
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Anuradha Gupta

Ingredients

  • 1 बेल फल
  • 1 लीटर पानी
  • मुट्ठी भर पुदीना की पत्‍ती
  • 5-10 आइस क्‍यूब्‍स
  • चुटकीभर नमक
  • चीनी स्‍वादानुसार

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले बेल के फल को टोड़ कर उसका गूदा निकाल लें।

  2. Step 2:

    अब गूदे में से सारे बीज अलग कर लें। बीज के होने पर शर्बत में कड़वाहट आती है।

  3. Step 3:

    इसके बाद आप गूदे में पानी डालें और उसे अच्‍छी तरह से मैश करें।

  4. Step 4:

    अब एक छन्‍नी से इस रस को छान लें। यदि और पानी की जरूरत पड़े तो इस्‍तेमाल करें।

  5. Step 5:

    अब आपको इस शर्बत में चीनी मिलानी चाहिए क्‍योंकि पानी पड़ जाने से फल की मिठास कम हो जाती है।

  6. Step 6:

    इसके बाद आप एक ग्‍लास में आइस क्‍यूब्‍स, पुदीना की पत्तियां और नमक डालें, फिर इस ग्‍लास में बेल का शर्बत डाल कर उसे सर्व करें।

बेल में मौजूद पोषक तत्‍व-

  1. प्रोटीन-2 ग्राम
  2. फैट- 0.3
  3. मिनरल-1.9 ग्राम
  4. फाइबर- 2.9 ग्राम
  5. कैल्शियम-90 मिलीग्राम
  6. फास्फोरस- 55 मिलीग्राम
  7. पोटैशियम-600 मिलीग्राम
  8. विटामिन-सी-10 मिलीग्राम

bael ka sharbat banane ki vidhi

बेल के जूस के फायदे-

  • अगर आपको माइग्रेन या सिरदर्द की समस्‍या रहती है तो आपको बेल का शर्बत जरूर पीना चाहिए।
  • बेल के फल में विटामिन-ए भी होता है और यह आंखों के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत ही अच्‍छा माना गया है।
  • कब्‍ज की समस्‍या को भी बेल का शर्बत पी कर दूर किया जा सकता है।
  • अगर आपको उल्‍टी या मिचलाहट हो रही है तो आपको बेल के फल का जूस पी लेना चाहिए, इससे आपको राहत मिलेगी।
  • बालों के लिए भी बेल का शर्बत किसी वरदान से कम नहीं है। बेल में आयरन और जिंक दोनों ही पाय जाते हैं, जो बालों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं।
  • बेल के फल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यदि आपके शरीर में कहीं भी सूजन हैं तो बेल का शर्बत पीने से यह दूर हो जाती है।

विधि

  • सबसे पहले बेलन की मदद से बेल के फल को टोड़ लें और इसके हार्ड छिलके को अलग कर लें।
  • बेल के छिलके को फेंकने से पहले उसमें लगे गूदे को चम्‍मच की मदद से निकालें।
  • अब गूदे में से बीज निकालें। कभी-कभी बेल के फल के बीज के आस-पास बहुत सारा जैल लगा होता है, जो कड़वा होता है। इसे यदि रिमूव न किया जाए तो शर्बत में भी कड़वाहट आ जाती है।
  • इसके बाद एक बड़े बाउल में बेल के फल का गूदा लें और उसमें 1 ग्‍लास पानी डाल कर अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें। इस तरह आप गूदे को अच्‍छे से मिक्‍स भी कर पाएंगी और उसमें मौजूद बीज भी निकाल पाएंगी।
  • अब एक बड़ी छन्‍नी से इस मिश्रण को छान लें। छन्‍नी में थोड़ा और पानी डालें ताकि जितना हो सके गूदे से रस निकल जाए।
  • अब आप चाहें तो इसमें अपने स्‍वादानुसार चीनी डाल सकती हैं। वैसे बेल का फल कभी-कभी बहुत मीठा भी होता है। मगर पानी के मिल जाने पर यह मिठास थोड़ी कम हो जाती है। ऐसे में आप चीनी का प्रयोग कर सकती हैं।
  • अब एक ग्‍लास में बर्फ के टुकड़े और पुदीना की पत्तियां डालें। इसमें चुटकीभर नमक डालें और फिर शर्बत डाल कर सर्व करें।

View this post on Instagram

A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।