अरबी के पत्तों से बनाएं दो तरीके की चटनी, जानें रेसिपी

क्या आपको अरबी की सब्जी पसंद है? शायद नहीं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसके पत्तों की चटनी बनाई जाती है, जो बेहद टेस्टी होती है। धनिया और पुदीने की ही तरह आप आसानी से इसकी भी चटनी बना सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं 2 तरीकों से अरबी के पत्तों की चटनी बनाने की रेसिपी? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
सिंपल तरीके से बनाएं चटनी

अरबी के पत्तों की यह चटनी बेहद सिंपल होती है, लेकिन इसका स्वाद लाजवाब होता है। इसमें कई चीजों को मिलाया जाता है।
आवश्यक सामग्री
- 1 कप अरबी की पत्ती (बारीक कटी हुई)
- 2-3 इमली
- 2 चम्मच गुड़ पाउडर
- 1-2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ कप नारियल ( कद्दूकस किया हुआ)
- 2 चम्मच नारियल का तेल
- ½ छोटा चम्मच सरसों के बीज
- ½ छोटा चम्मच उड़द की दाल
- 1 लहसुन की कली ( कटी हुई)
- 5-10 करी पत्ता
- आवश्यकता अनुसार पानी
- स्वादानुसार नमक
बनाने का तरीका
- सबसे पहले अरबी की पत्तों को धोकर अच्छे से साफ कर लें।
- अब पत्तों को काट लें। बारीक काटें ताकि यह आसानी से पक जाएं।
- अब गैस पर एक बड़ा बर्तन रखें। फिर इसमें पानी डालें।
- अब इसमें 2-3 इमली की गुठली, 2 चम्मच गुड़ पाउडर, 1-2 चम्मचलाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें।
- अब इसे कम से कम 10 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें। कुछ ही देर में पत्तों का रंग बदलने लगेगा। इसका मतलब है कि पत्ते अब पक चुके हैं।
- अब इसे ठंडा करने के लिए रख दें। फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें।
- अब मिक्सी में इन सभी चीजों को अच्छे से पीस लें।
- गैस पर पैन रखें, जब यह गर्म हो जाए तब इसमें 2 चम्मच नारियल का तेल डालें।
- फिर इसमें ½ छोटा चम्मचउड़द की डालकर अच्छे से भून लें।
- जब दाल भुन जाए तब इसमें लहसुन और करी पत्ता डालें। सभी चीजों को गोल्डन और क्रिस्पी होने तक पकाएं।
- अब इसमें ऊपर से चटनी डालें। दोबारा से सभी चीजों को मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है आपकी अरबी के पत्तों की चटनी।
- इसे आप चावल और रोटी-सब्जी के साथ सर्व कर सकती हैं।
अरबी के पत्तों की चटपटी चटनी

अरबी के पत्तों की चटपटी चटनी खाने के स्वाद को दोगुना बढ़ा देगी। इसे बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
आवश्यक सामग्री
- अरबी के पत्ते
- 1 लहसुन की कली
- 6-7 लाल सूखी मिर्च
- 1 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
- नींबू
- 3 बड़े चम्मच सरसों का तेल
- नमक स्वादानुसार
बनाने का तरीका
- चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आपको अरबी के पत्तों को कम से कम 3-4 बार धोना चाहिए। क्योंकि इनमें मिट्टी ज्यादा होती है।
- जब पत्ते अच्छे से धूल जाए तब इसे छलनी में रख दें, ताकि इसका पानी निकल जाए।
- पत्तियों के तने को निकाल दें। फिर इसे छोटा-छोटा करके काट लें।
- अब इमामदस्ता में 1 पूरा लहसुन और 6-7 सूखी लाल मिर्च को कूटकर पीस लें।
- अब गैस पर एक गहरा बर्तन रखें। इसमें 1 कप पानी को गर्म कर लें।
- फिर इसमें कूटा हुआ लहसुन,नमक और लाल मिर्च का पेस्ट डालें।
- जब पानी में उबाल आने लगे तब अरबी की पत्तियां डालकर कम आंच पर पकाएं।(कच्चे आम और पुदीना चटनी की रेसिपी)
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके ढक्कन रखकर पकने दें।
इसे भी पढ़ें:धनिया की चटनी को आप भी इन अलग-अलग तरीकों से बना सकती हैं, जानें रेसिपी
- इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि यह जले नहीं। पत्तों को कम से कम 20 मिनट तक पकने दें।
- अब गैस बंद कर दें। अब इसे मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें।
- जब यह पीस जाए तब इसमें अमचूर का पाउडर डालें।
- अब एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें हींग, लहसुन और हरी मिर्च डालकर भून लें।
इसे भी पढ़ें:इन अलग-अलग तरीकों से बनाई जा सकती है पुदीना की चटनी, जानें रेसिपी
- फिर गैस बंद करे दें और इसमें ऊपर से पेस्ट डालकर एक बार सभी चीजों को मिक्स कर लें।
- अब ऊपर से नींबू का रस निचोड़ लें।
- लीजिए तैयार है आपकी अरबी के पत्तों से बनी लाजवाब चटनी। (पम्पकिन ओमबाल चटनी की रेसिपी)
- इसे आप अपनी मन पसंद डिश के साथ खा सकते हैं।
इसी तरह की अन्य रेसिपी के बारे में जानने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: pipingpotcurry & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।