सेब के छिलकों को फेंके नहीं, करें ये काम

आपने वह कहावत तो सुनी होगी कि रोजाना एक सेब खाने से सेहत बेहतर होती है। यह हेल्दी फ्रूट आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि सिर्फ सेब ही नहीं बल्कि सेब के छिलके भी बड़े फायदेमंद होते हैं। जी हां, अगर आप हमेशा सेब के छिलके फेंकते हुए आई हैं तो अब उन्हें बचाना सीख लें।
इन छिलकों से आप कई सारी रेसिपीज बना सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने वाले हैं कि आप सेब से नई-नई रेसिपी बना सकती हैं। ये रेसिपी कौन सी आप भी जान लीजिए।
सेब के छिलके से बनाएं चटनी

सामग्री-
- 1 कटा हुआ सेब
- 1 कप छिलके
- 1 चम्मच तेल
- 1/2 छोटा चम्मच राई
- 1 इंच अदरक
- 1/2 छोटा चम्मच दालचीनी
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 2-3 बारीक कुटी लाल मिर्च
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1 चम्मच चीनी
- 1/2 छोटा चम्मच जायफल
- 1 छोटा चम्मच सिरका
- नमक स्वादानुसार
- पानी आवश्यकतानुसार
बनाने का तरीका-
- इसे बनाने के लिए एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म और इसमें राई और अदरक डालकर कुछ सेकंड भून लें।
- इसके बाद इसमें सेब के टुकड़े और छिलके सहित काली मिर्च, दालचीनी पाउडर, जायफल और नमक डालकर मिक्स कर लें और 5-7 मिनट ढककर पका लें।
- जब यह थोड़ा नरम हो जाए तो इसे मैश कर लें और इसमें लाल मिर्च, नींबू का रस और चीनी डालकर फिर 1 मिनट पकाएं।
- इसे ठंडा होने के लिए रखें और फिर एक मिक्सी में इसे डालकर बस 1 बार पीस लें।
- लीजिए तैयार है आपकी स्वादिष्ट सेब के छिलके की खट्टी-मीठी चटनी। इसे आप पराठे के साथ परोस सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: हेल्दी और टेस्टी सेब की खीर ऐसे बनाएं चुटकियों में
सेब के छिलके से चिप्स बनाएं

सामग्री-
- 1 कप सेब के छिलके
- दालचीनी शुगर
- 1 छोटा चम्मच लेमन जूस
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले ओवन को 200 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें।
- इसके बाद एक बेकिंग पेपर में सेब के छिलके फैला लें और उसमें दालचीनी शुगर छिड़क लें।
- इसे ओवन में रखकर बस 10 मिनट बेक करें। 10 मिनट बाद इसे निकाल लें और ऊपर से नींबू छिड़करकर इसे किसी पुदीना या हरे धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।
इसे भी पढ़ें: क्या आपने खाई है हरे सेब की सब्जी, जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी
इसके अलावा आप सेब के छिलके से मजेदार सब्जी भी बना सकती हैं और इसकी कैंडीज भी डाली जा सकती हैं। अगर आपको खाने में एक्सपेरिमेंट करना पसंद है तो इन रेसिपीज को बनाकर जरूर देखें।
हमें उम्मीद है कि हमारी बताई हुई ये रेसिपीज आपको पसंद आई होगी। हम आपको अब तक ऐसी कई छिलकों की रेसिपी बता चुके हैं, ये रेसिपीज आपको कैसी लगती हैं, हमें कमेंट कर जरूर बताएं। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।