Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:54 AM IST

क्या आपने खाई है हरे सेब की सब्जी, जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी

अगर बच्चे सेब खाना पसंद नहीं करते हैं तो उन्हें सब्जी के रूप में खिलाएं। जानिए घर पर चटपटी और स्वादिष्ट हरे सेब की सब्जी कैसे बनाई जा सकती है।
Updated:- 2021-03-01, 11:54 IST
prepare green apple sabzi

हरा सेब कई सारे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यही नहीं लाल सेब की तुलना में इसमें कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा काफी कम होती है। रोजाना सुबह-सुबह इसे अपनी डाइट में शामिल करने से खुद को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है। हालांकि ज्यादातर लोग स्नैक्स या फिर सलाद जैसे व्यंजनों में इसे शामिल करते हैं, लेकिन आप चाहें तो इसकी सब्जी भी बना सकती हैं। आम सब्जियों की तुलना में हरे सेब की सब्जी खट्टे-मीठे स्वाद की होती है, यही वजह है कि यह लोगों को अधिक पसंद आती है।

हरे सेब की सब्जी Recipe Card

घर पर बनाएं चटपटी और स्वादिष्ट हरे सेब की सब्जी

Vegetarian Recipe
Total Time: 35 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 25 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Singh

Ingredients

  • हरे सेब-2
  • लाल सेब- 1
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • हल्दी-1 छोटी चम्मच
  • हरा धनिया- 1 छोटी कटोरी
  • नींबू का रस- जरूरत के अनुसार
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- 1 कटोरी
  • टमाटर पेस्ट-1 छोटी कटोरी
  • गरम मसाला-1/2 चम्मच
  • जीरा-1/2 चम्मच
  • दालचीनी- 2 टुकड़ा
  • पानी-1 ग्लास

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले सेब को अच्छी तरह धोकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।

  2. Step 2:

    गैस ऑन करें और कढ़ाई चढ़ाएं, जब यह हल्का गर्म हो जाए तो तेल डाल दें। तेल के हल्का गर्म होने पर जीरा और दाल चीनी डाल दीजिए।

  3. Step 3:

    अब इसमें टमाटर के पेस्ट को मिक्स करें और इस दौरान का गैस का फ्लेम मीडियम रखें।

  4. Step 4:

    5 मिनट तक टमाटर के पेस्ट को भूनें और फिर इसमें सभी मसाले और स्वादानुसार नमक मिक्स कर दें।

  5. Step 5:

    अगर सब्जी को थोड़ा खट्टा बनाना चाहती हैं तो नींबू के रस को भी मिक्स कर दें। जब तक मसाला तेल न छोड़ने लगे तब तक इसे अच्छी तरह भुनें।

  6. Step 6:

    मसाले अच्छी तरह भुन जाएं तो इसमें एक ग्लास पानी मिक्स कर दें और कटे हुए सेब इसमें मिक्स कर दें।

  7. Step 7:

    अब कढ़ाई को ढक दें और करीबन 5 से 7 मिनट तक पकने दें।

  8. Step 8:

    जब यह पक जाए तो इसे हरे धनिये से गार्निश करें। इस तरह सेब की सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी।

नाश्ते या फिर डिनर में इस सब्जी को सर्व किया जा सकता है। वहीं अगर बच्चे फल नहीं खाते हैं तो सब्जी के रूप में सेब को खिलाने से हेल्दी भी रहेंगे। आइए जानते हैं घर पर स्वादिष्ट सेब की सब्जी कैसे बनाई जा सकती है।

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले सेब को अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। अब गैसे को ऑन करें और कढ़ाई चढ़ाएं। 3 सेकंड के बाद तेल डालें और गर्म होने दें। हल्का गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और दालचीनी के टुकड़ें को डाल दीजिए। 2 सेकंड बाद इसमें टमाटर पेस्ट डाल दें, इस दौरान गैस का फ्लेम मीडियम रखें।
  • 5 मिनट तक टमाटर के पेस्ट को भूने और फिर सभी मसालों को मिक्स कर दें। मसालों के बाद नमक स्वादानुसार मिक्स कर दें। अगर आप सब्जी थोड़ा खट्टा बनाना चाहती हैं तो नींबू के रस को भी मिक्स कर सकती हैं। इसके बाद 5 मिनट तक भूनें और मसालों को मिक्स होने दें।
  • मसाला जब तेल छोड़ने लगे तो समझ जाए कि यह अच्छी तरह भुन चुके हैं। अब इसमें पानी मिक्स कर दें और एक या दो मिनट बाद इसमें कटे हुए सेब को भी मिक्स कर दें। अब इसे ढक कर करीबन 5 से 7 मिनट तक पकाएं। जब यह पक जाए तो इसे हरे धनिये से गार्निश करें। इस तरह हरे सेब की सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।