पुराना तरीका भूल जाएंगे, जब इस तरह बनाएंगे आलू चना करी

हम हर तरह की सब्जी को बनाने के लिए एक ही रेसिपी को फॉलो करते हैं। इसलिए हम कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, कुछ ऐसा जो खाने में मजेदार होने के साथ साथ बनाने में भी आसान हो। हम नई रेसिपीज ढूंढते हैं, ताकि नॉर्मल सब्जी को मजेदार बनाया जा सके।
हालांकि, रेसिपी के साथ-साथ सब्जी को टेस्टी मसाले भी बनाते हैं, जिसका चुनाव हम रेसिपी के आधार पर करते हैं। मगर कुछ ऐसे मसाले जिसे आमतौर पर सब्जियों में डाला जाता है, लेकिन इसके बाद भी सब्जी मजेदार नहीं बनती। अगर आपके साथ भी चने की सब्जी बनाते वक्त ऐसा ही होता है, तो शेफ अजय चोपड़ा की आसान रेसिपी यहां जानिए।
आलू चना रेसिपी Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें आलू चना मसाला।
Ingredients
- आलू- 3
- चना 100 ग्राम
- प्याज- 2 कटे हुए
- टमाटर-2
- हरी मिर्च- 3
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- अदरक- लहसुन- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच
- तेल- 1 कप
- नमक स्वादानुसार
- जावित्री- 1
- लौंग- 2 से 3
- छोला मसाला-1 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर आलू के छिलके उतारें और धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें।
- Step 2:
दूसरी तरफ चने को गर्म पानी में भिगोकर रख दें। फिर चने को कुकर में डालकर थोड़ा उबाल लें।
- Step 3:
इसके बाद एक पतीली को गर्म करने के लिए रखें। फिर उसमें तेल गर्म करें और साबुत गरम मसाला डाल दें।
- Step 4:
पकाने के बाद, आलू डालें और थोड़ा पकाएं। फिर पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- Step 5:
थोड़े से आलू पक जाएं, तो इसमें उबले हुए चने डालें। वरना आप चने पहले डालें और पानी भी इतना डालें कि चने अच्छी तरह से गल जाए।
- Step 6:
इसे तब तक पकाएं जब तक इसमें ऊपर से तरी नहीं आ जाती। जब आने लगे तो गैस बंद कर दें और ऊपर से हरा धनिया काटकर डालें।
- Step 7:
बस आपकी सब्जी बनकर तैयार हैं, जिसे रोटी या सब्जी के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं।
आलू चना सब्जी की विधि

- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर आलू के छिलके उतारें और धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें।
इसे जरूर पढ़ें- नोट कर लो! बिना मशीन चना जोर बनाने की Secret रेसिपी
- दूसरी तरफ चने को गर्म पानी में भिगोकर रख दें। फिर चने को कुकर में डालकर थोड़ा उबाल लें। वरना अगर आप चाहें तो सब्जी बनाते वक्त भी चने पका सकते हैं।
- इसके बाद एक पतीली को गर्म करने के लिए रखें। फिर उसमें तेल गर्म करें और साबुत गरम मसाला डाल दें। फिर सभी मसाले डालें और अच्छी तरह से पकाएं।
- पकाने के बाद, आलू डालें और थोड़ा पकाएं। फिर पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसमें बाकी सामान भी डाल दें।
- थोड़े से आलू पक जाएं, तो इसमें उबले हुए चने डालें। वरना आप चने पहले डालें और पानी भी इतना डालें कि चने अच्छी तरह से गल जाए।
इसे जरूर पढ़ें- चावल के साथ बनाएं टेस्टी चना मसाला करी, जानिए आसान विधि
- इसे तब तक पकाएं जब तक इसमें ऊपर से तरी नहीं आ जाती। जब आने लगे तो गैस बंद कर दें और ऊपर से हरा धनिया काटकर डालें।
- बस आपकी सब्जी बनकर तैयार हैं, जिसे रोटी या सब्जी के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।