नोट कर लो! बिना मशीन चना जोर बनाने की Secret रेसिपी

अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है क्योंकि हम चने से स्वादिष्ट नमकीन बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-12-21, 11:13 IST
how to make chana jor namkeen in hindi

छोले चावल और छोले भठूरे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। कुछ लोग छोले का इस्तेमाल मसाले डालकर सब्जी के रूप में करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि चने हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करते रहना चाहिए।

हालांकि, काबुली चने को आप सलाद, डिप्स, पके हुए व्यंजन, साइड डिश, चने के आटे में भी शामिल किया जा सकता है। मगर आज हम आपको कुछ चटपटा और मजेदार बनाने की आसान विधि साझा कर रहे हैं। आप भीगे हुए या उबले हुए चने से जोर नमकीन तैयार कर सकते हैं।

चना जोर नमकीन। Recipe Card

इन ट्रिक्स से तैयार करें चना जोर नमकीन।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • चना- 1 बाउल (उबले हुए)
  • नींबू- 1 चम्मच
  • टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 3 (कटी हुई)
  • हरा धनिया- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • चाट मसाला- 2 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    चना जोर बनाने के लिए सबसे पहले चने को उबालने के लिए रख दें।

  2. Step 2:

    फिर चनों को उबालने के बाद दोनों उंगलियों से दबाएं और दूसरे बाउल में रखते जाए।

  3. Step 3:

    इस दौरान एक कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल गर्म हो जाने के बाद दबे हुए चनों को फ्राई करें।

  4. Step 4:

    ऊपर से सभी सामग्रियों को डालें और मसाले डालकर गरमा-गरम सर्व करें।

इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है, बस हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करें और मार्केट जैसे चने जोर नमकीन तैयार करें।  

बनाने का तरीका 

chana jor garam,

  • चना जोर बनाने के लिए सबसे पहले चने को उबालने के लिए रख दें। साथ ही, कटा हुआ प्याज, कटा हुआ टमाटर और सभी सामग्रियों को तैयार कर लें।
  • फिर चनों को उबालने के बाद दोनों उंगलियों से दबाएं और दूसरे बाउल में रखते जाए। सभी चनों को दबाने के बाद फिर मन चाहा शेप दें।

इसे जरूर पढ़ें-  मूंगफली और काजू से ही नहीं नारियल से भी बना सकते हैं स्वादिष्ट कतली, जानें आसान रेसिपी

  • इस दौरान एक कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल गर्म हो जाने के बाद दबे हुए चनों को फ्राई करें। जब चने कुरकुरे होने लगे तो एक बाउल में निकाल लें।

इसे जरूर पढ़ें-  आने वाले साल में इन फूड्स का रहेगा ट्रेंड, ब्रेकफास्ट में लोग करेंगे शामिल

Image Credit- (@Freepik)  

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।