पार्टी के लिए रेस्टोरेंट वाला महंगा स्मोक्ड मेलन मार्टिनी ड्रिंक घर पर ऐसे बनाएं

अगर अगले महीने आपका या आपके बच्चे का बर्थडे आने वाला है और आपके दोस्त या आपके बच्चे के दोस्त आपसे बर्थडे पार्टी मांग रहे हैं तो इस तरह से अपने घर में पार्टी ऑर्गनाइज़ करें। पार्टी करने के लिए स्पेशल कुछ नहीं चाहिए होता है। केवल कुछ जरूरी चीजें होनी चाहिए और एक स्पेशल ड्रिंक सर्व करना चाहिए।
ये स्पेशल क्या हो सकता है। क्योंकि शर्बत, लस्सी या फ्रूट जूस तो हर कोई घर के पार्टी में सर्व करता है। फिर क्या स्पेशल आप बना सकती हैं?
इसका जवाब है स्मोक्ड मेलन मार्टिनी ड्रिंक जो अधिकतर क्लब्स में पार्टी में सर्व किया जाता है। नाम सुनकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है। इस आर्टिकल में हम आपको आज रेस्टोरेंट वाला महंगा स्मोक्ड मेलन मार्टिनी ड्रिंक बनाने का तरीका बताने वाले हैं। सबसे अच्छी बात है कि इसे बनाने में केवल 5 मिनट लगते हैँ।
ऑब्जेक्टिव्स
- कितने लोगों के लिए: 2
- पकाने का समय: 05 मिनट
- डिफिकल्टी लेवल: आसान
स्मोक्ड मेलन मार्टिनी के लिए जरूरी चीजें
- 60 मिली मार्टिनी (वोडका)
- आठ फांक खरबूजा
- कुछ पत्ते ताजा पुदीना
इस तरह से बनाएं
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले ब्लैंडर में मार्टिनी लें।
- फिर उसमें खरबूजों के सारे टुकड़े डालें और बर्फ डालें।
- अब इसे ब्लैंड करें।
- फिर मार्टिनी ग्लास में इस लिक्विड को दो बार छानकर निकालें।
- पुदीने से सजा कर सर्व करें।
- पार्टी के लिए आपका मार्टिनी ड्रिंक तैयार है।
- आप इसमें स्वाद के लिए रूह अफ़ज़ा भी मिला सकती हैँ। इससे ड्रिंक का रंग और स्वाद दोनों बदल जाएगा।
होता है हेल्दी
यह पीने में जितना ज्यादा टेस्टी होता है उतना ही यह हेल्दी भी होता है। खरबूजे से बने होने के कारण यह पार्टी के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। क्योंकि पार्टी के खाने में बहुत अधिक ऑयल यूज़ हुआ होता है। जिसके कारण कुछ लोगों को पार्टी के अगले दिन पेट से जुड़ी समस्या होती है। ऐसे में खरबूजे से बना यह ड्रिंक उनकी पेट से जुड़ी समस्याओं को ठीक करेगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।