Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

Utsav Recipes: किसी भी ख़ास मौके पर बनाएं ये शानदार फ़्रूटी स्वीट्स रेसिपीज़

अगर आप भी किसी खास मौके पर कुछ बेहतरीन स्वीट्स बनाना चाहती हैं, तो इन रेसिपीज को ट्राई कर सकती हैं।
Updated:- 2021-11-01, 17:07 IST
fruity sweets recipes for special occasion tips

भारतीय घरों में किसी खास मौके पर अन्य रेसिपीज के साथ मिठाई ना बने ऐसा बहुत काम ही देखा जाता है। खासकर भोजन करने के बाद गुलाब जामुन, खीर तो कोई बर्फी आदि मिठाई खाना खूब पसंद करते हैं। वैसे भी आजकल त्योहारों का मौसम चल रहा है और हर कोई कुछ अलग रेसिपीज की तलाश में है। ऐसे में अगर आप भी कुछ बेहतरीन और शानदार स्वीट्स की रेसिपीज की तलाश में हैं, तो आज हम आपको बेहतरीन फ्रूटी स्वीट्स की रेसिपीज बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।

आलूबुखारा खीर

fruity sweets recipes for special occasion inside

सामग्री

आलूबुखारा- 1/2 कप, दूध-1 लीटर, चावल-100 ग्राम, चीनी- 100 ग्राम, इलायची पाउडर-1/2 चम्मच, ड्राई फ्रूट्स-1/2 कप

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक बर्तन में दूध को डालकर उबलने के लिए रख दीजिए।
  • इधर आप आलूबुखारा को साफ करके इसके अंदर से गूदा निकालकर मिक्सी में डाल लीजिये और अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
  • इसके बाद दूध में चावल और चीनी को डालें कुछ देर पकने के बाद आलूबुखारा के गूदा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।(रबड़ी खीर)
  • लगभग 10 मिनट पकने के बाद इसमें इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिए और गैस को बंद करके ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डाल दीजिए।

इसे भी पढ़ें:स्नैक्स में बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी साबूदाना मठरी, ये है पूरी विधि

अनार पायसम

fruity sweets recipes for special occasion inside

सामग्री

दूध-1 लीटर, चीनी-1/2 कप, अनार के दाने-1/2 कप, इलायची पाउडर-1/2 चम्मच, दलीय-1/2 कप

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक पैन में घी डालकर दलीय को अच्छे से भून लीजिए।
  • इधर एक कढ़ाही में दूध डालकर उबलने के लिए रख दीजिए और कुछ देर बाद दलीय को डालकर पकने के लिए छोड़ दीजिए।
  • कुछ देर बाद इसमें चीनी और इलायची पाउडर को डालकर अच्छे से चला दीजिए और गैस को बंद कर लीजिए।
  • इधर अनार के डेन को मिक्स में पीसकर पायसम के ऊपर डाल दीजिए।

इसे भी पढ़ें:दिवाली की मिठाइयों में मिलावट तो नहीं? इन आसान ट्रिक्स से करें चेक

पाइनएप्पल लड्डू

fruity sweets recipes for special occasion inside

सामग्री

पाइनएप्पल-150 ग्राम, मावा-100 ग्राम, चीनी-1/2 कप, इलायची पाउडर-1/2 चम्मच, घी-1 चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले पाइनएप्पल को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीसकर पेस्ट तैयार कर लीजिए।(सूजी के लड्डू)
  • इधर एक पैन में घी गर्म करके पाइनएप्पल पेस्ट के साथ मावा को डालकर कुछ देर पका लीजिए।
  • कुछ देर बाद चीनी और इलायची पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और गैस को बंद कर लीजिए।
  • अब ठंडा होने के बाद मिश्रण में से लेकर लड्डू के आकार में बना लीजिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@i.ytimg.com,blogexplore.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।