केवल 3 आसान स्टेप्स में घर पर बनाएं बाजार जैसा 'चॉकलेट पीनट बटर', सीखें रेसिपी

मई का महीना शुरू हो चुका है। कई स्कूलों में समर वेकेशन शुरू हो चुकी हैं तो कुछ में होने ही वाली हैं। पढ़ाई से फुर्सत मिलते ही अब आपके बच्चे नए-नए व्यंजनों को खाने की डिमांड करेंगे। जाहिर है, बच्चों की छुट्टियां होती ही इसलिए हैं कि वह घर पर रह कर खूब मस्ती करें और टेस्टी-टेस्टी खाना खाएं।
ऐसे में मम्मियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। आखिर रोज नई डिश की रेसिपी लाना आसान काम नहीं है। मगर इस बार आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर चॉकलेट पीनट बटर की रेसिपी शेयर की है। आप केवल 3 आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे घर पर तैयार कर सकती हैं और इसे स्प्रेड की तरह ब्रेड, पराठा और कुकीज पर इस्तेमाल कर सकती हैं। बच्चों को यह रेसिपी बेहद पसंद आएगी।
चॉकलेट पीनट बटर Recipe Card
घर पर इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें और चॉकलेट पीनट बटर तैयार करें।
Ingredients
- 11/2 कप मूंगफली
- 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल
- 1/8 छोटा चम्मच नमक
- 2 बड़ा चम्मच शहद
- 1/2 कप चॉकलेट
Step
- Step 1:
सबसे पहले मूंगफली को अच्छे से रोस्ट कर लें। फिर इसके छिलकों को रिमूव कर दें और इसे पीस कर पाउडर बना लें।
- Step 2:
फिर आप मूंगफली पाउडर में शहद, नमक और ऑलिव ऑयल मिक्स करें। इसे दोबारा ब्लैंड करें और एक थिक पेस्ट तैयार कर लें।
- Step 3:
अब आप एक बाउल में चॉकलेट लें और उसे माइक्रोवव की सहायता से मेल्ट कर लें। मेल्ट की हुई चॉकलेट को पीनट पेस्ट में मिक्स करें। आपका चॉकलेट पीनट बटर तैयार है। आप इसे एक कांच के जार में स्टोर करके रख सकती हैं।
तो चलिए जानते हैं कि इस रेसिपी को आप घर पर कैसे तैयार कर सकती हैं।
विधि
- सबसे पहले एक पैन में मूंगफली को रोस्ट कर लें। मूंगफली को रोस्ट करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि वह जल कर काली न पड़े, इससे चॉकलेट पीनट बटर का स्वाद खराब हो सकता है।
- अब आप एक प्लेट में रोस्ट की हुई मूंगफली को निकालें और उसके छिलकों को रिमूव करें। इस बात को सुनिश्चित करें कि मूंगफली से उसके छिलके अच्छी तरह से निकल जाएं क्योंकि यदि ऐसा नहीं होगा तो पीनट चॉकलेट बटर में कड़वाहट आएगी।
- इसके बाद मिक्सर ग्राइंडर में आप मूंगफली को डालें और पीस कर पाउडर बना लें। जब पीनट पाउडर तैयार हो जाए तो आप उसमें शहद और ऑलिव ऑयल डाल कर दोबारा उसे ब्लैंड करें। इससे एक थिक पेस्ट तैयार हो जाएगा।
- अब आप इस पेस्ट में नमक डालें और एक बाउल में इसे निकाल कर अलग रख लें।
- अब एक बाउल में चॉकलेट लें और उसे माइक्रोवेव में 30 सेकेंड के लिए रख कर उसे मेल्ट होने दें।
- चॉकलेट के मेल्ट होने पर पीनट के पेस्ट को उसमें अच्छी तरह से मिक्स करें। आप इसे मिक्स करने के लिए ब्लेंडर का इस्तेमाल न करें बल्कि हाथों से ही अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसके बाद आप इसे एक कांच के जार में भर सकती हैं और स्टोर करके रख सकती हैं।
चॉकलेट पीनट बटर का कैसे करें इस्तेमाल-
- आप चॉकलेट पीनट बटर को ब्रेड में स्प्रेड की तरह इस्तेमाल करके सर्व कर सकती हैं। यह खाने में बहुत टेस्टी लगेगा।
- इसके अलावा आप चॉकलेट पीनट बटर को पराठे पर भी लगा सकती हैं।
- साधारण कुकीज पर भी चॉकलेट पीनट बटर लगा सकती हैं और सर्व कर सकती हैं।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।