30 Minute Holi Recipes: इस बार होली पर गुजिया बनाने का नहीं है समय? ट्राई करें ये झटपट बनने वाली मीठी रेसिपीज

होली पर ऐसे कई लोग होंगे, जो इस बार गुजिया नहीं बना रहे होंगे। गुजिया बनाने में काफी मेहनत और समय लगता है, इसलिए हर बार महिलाएं इसे बनाने में आलस करने लगती हैं। इस बार अगर आप भी होली पर गुजिया नहीं बना रही हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप गुजिया के अलावा भी कई ऐसी चीजें बना सकती हैं, जो कम मेहनत में और कम समय में तैयार हो जाएगी। ऐसी मिठी रेसिपीज को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन स्वीट रेसिपीज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
बालूशाही बनाएं
- सामग्री- मैदा, खोया, घी, चीनी पाउडर, इलायची पाउडर और पानी
- कैसे बनाएं- इसके लिए पहले एक बाउल में मैदा डालें।
- इसके बाद इसमें खोया और घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर टाइट आटा गूंथ लें।
- अब बालूशाही के गोले बनाएं। आप किसी भी डिजाइन में बना सकती हैं।
- इसके बाद आपको इसे तेल में तल देना है।
- धीमी आंत पर सुनहरा होने तक तलें।
- अब एक बर्तन में चाशनी तैयार करें
- पानी और चीनी को घोल तैयार करने के बाद
- इसे धीमी आंच पर गर्म करें और इसमें इलायची पाउडर डालें।
- अब इसमें बालूशाही डुबोएं
- ध्यान रखें कि तली हुई बालूशाही को तुरंत गरम चाशनी में 2 मिनट के लिए डुबाना है।
- फिर प्लेट में निकालें और ठंडा होने दें।
- इस तरह यह मिठाई तैयार हो गई है।
गुलाबजामुन बनाएं
- सामग्री- जामुन के लिए खोया, मैदा, दूध, तेल, चाशनी के लिए चीनी, पानी और इलायची पाउडर
- कैसे बनाएं- इसके लिए पहले एक बाउल में खोया और मैदा लें।
- थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर इसे गूंथना है, ध्यान रखें मुलायम आटा गूंध लें।
- आटा तैयार होने के बाद हाथों में तेल लगाते हुए, छोटे-छोटे गोले बना लें।
- इसके बाद एक बर्तन में चाशनी तैयार कर लें।
- इसे मध्यम आंच पर गर्म करें और घोल को हल्का गाढ़ा होने पर इलायची डाल दें।
- इसके बाद कड़ाही में तेल या घी गरम करें।
- इसमें आटे की जो लोई की गोली बनाई थी, उसे तलें।
- आंच को धीमी रखें और गोले सुनहरे होने तक तलें।
- ध्यान रखें कि धीमी आंच पर तलना जरूरी है ताकि अंदर से जामुन अच्छी तरह पक जाए।
- इसके बाद इसे चाशनी में डुबाएं।
- गर्म पानी में डालने पर यह 10 मिनट बाद ही सॉफ्ट हो जाएंगे।
- फिर प्लेट में निकालें और हल्का ठंडा होने दें।
इसे भी पढ़ें- Holi Special: जब घर पर नाश्ते में बनाएंगी ब्रेड-आलू की ये कुरकुरी रेसिपीज, तो मेहमान भी भूल जाएंगे समोसा और कटलेट
खीर बनाएं
आप अगर कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं, जो तुरंत तैयार हो जाए और इसे स्टोर भी न करना पड़े, तो आप खीर बना सकती हैं। खीर आसानी से बनाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप दूध और चावल को डालकर पहले सीटी मार दें। 2 से 3 सीटी देने के बाद कूकर खोलें, चावल अच्छी तरह से घूल गया होगा, इसके बाद इसमें जो भी चीजें मिलाना चाहती हैं, उसे मिलाएं और गैस बंद करने के बाद लास्ट में चीनी डालकर छोड़ दें। इस तरह आप लगभग आधे घंटे में खीर तैयार कर लेंगी।
इसे भी पढ़ें- होली की सुबह नाश्ते में बनाएं ब्रेड-सूजी के ये चटपटे स्नैक्स, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी क्या है?

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।