सब्जियों के बचे हुए छिलकों से बनाई जा सकती हैं ये 3 डिशेज

अक्सर हम सब्जियों के छिलकों को फेंक देते हैं। ये रोज़ाना ही होता है और इसके बारे में ज्यादा सोचा भी नहीं जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सब्जियों के छिलकों से काफी कुछ अच्छा किया जा सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि मैं यहां पर कॉम्पोस्ट आदि कुछ बनाने की बात कह रही हूं पर ऐसा नहीं है। मैं यहां पर आपको बताने जा रही हूं सब्जियों के छिलकों से बनने वाली डिशेज के बारे में। जी हां, आप फलों और सब्जियों के छिलकों से काफी अच्छी डिशेज बना सकते हैं।
वैसे तो हर तरह के फल और सब्जी से अलग तरह की डिश बनती है, लेकिन आज हम आपको इनमें से तीन की बात बताने जा रहे हैं जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होंगी बल्कि ये न्यूट्रिशनल वैल्यू के हिसाब से भी बेस्ट होंगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी हैं वो तीन ट्रिक्स।
1. आलू के छिलके के क्रिस्पी चिप्स-
आलू के चिप्स तो आपने बहुत बार खाए होंगे, लेकिन आलू के छिलके के क्रिस्पी चिप्स खाने का मौका शायद आपको नहीं मिला होगा। आप इससे बहुत ही स्वादिष्ट चिप्स बना सकते हैं।
सामग्री-
- दो बड़े आलू के छिलके
- थोड़ा सा ऑलिव ऑयल
- नमक-मिर्च स्वादानुसार
इसे जरूर पढ़ें- बंगाली स्नैक स्वादिष्ट निमकी बनाने की आसान रेसिपी
विधि-
सबसे पहले अपने पोटेटो पील्स को अच्छे से साफ कर लें। अब ओवन को पहले से हीट करें और इसके बाद बेकिंग ट्रे में थोड़ा सा ऑलिव ऑयल और नमक आदि डालकर इसे 15 मिनट के लिए ओवन में रखें। अगर आप चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर या फिर पैन में ड्राई रोस्ट करके भी क्रिस्प बना सकते हैं। अगर आप चाहें तो इसे फ्राई भी किया जा सकता है।
2. वेजिटेबल पील पकोड़ा-
आप सब्जियों के छिलकों से पकोड़ा भी बना सकते हैं। ये आपके लिए बहुत टेस्टी स्नैक साबित हो सकते हैं।
सामग्री-
- 1/4 कप गाजर के छिलके
- 1/4 कप आलू के छिलके
- 1/4 कप कद्दू के छिलके
- 1/4 कप परवल के छिलके
- 1/4 कप कटा हुआ प्याज
- 1 छोटा चम्मच अदरक (ग्रेट किया हुआ)
- 2 चम्मच कटा हुआ धनिया
- 1/2 छोटा चम्मच कलौंजी
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच चावल का आटा
- 3 चम्मच बेसन
विधि-
सबसे पहले छिलकों को अच्छे से धोकर सुखा लें। इसके बाद इन्हें पतले-पतले स्लाइस में काट लें। आप चाहें तो कुछ और सब्जियों के छिलके भी ले सकते हैं जो एक साथ अच्छे लगें। अब सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर पकोड़े का बैटर तैयार करें। अब तेल गर्म कर उसमें पकोड़े का शेप बनाकर ठीक से फ्राई करें। इसे फ्राई करने के बाद पेपर टॉवल में निकाल कर रख लें। अपनी फेवरेट चटनी के साथ खाएं।
इसे जरूर पढ़ें- अपनी रोज़ की कॉफी में मिलाएं ये चीज़ें, स्वाद के साथ-साथ बढ़ेगी सेहत
3. रोस्टेड वेजिटेबल पील्स
अगर आप ऑयल फ्री या तेल वाला कुछ नहीं खाना चाहते हैं और आपके पास बहुत सारे वेजिटेबल पील्स रखे हैं तो आप रोस्टेड वेजिटेबल पील्स डिश भी बना सकते हैं।
सामग्री-
- 2 कप वेजिटेबल पील्स (गाजर, बीट, आलू, खीरा जो भी आप चाहें)
- थोड़ा सा ऑलिव ऑयल
- नमक और काली मिर्च ऊपर से छिड़कने के लिए
विधि-
थोड़े से तेल के साथ सभी सब्जियों को पैन में शैलो फ्राई करें। आपको ये मीडियम फ्लेम पर करना होगा। जब ये थोड़े पक जाएं तो इसमें नमक और काली मिर्च ऊपर से छिड़क दें।
ये तीनों रेसिपीज आपके बहुत काम आ सकती हैं और आपके किचन वेस्ट को भी कम कर सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।