Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:09 AM IST

बंगाली स्नैक स्वादिष्ट निमकी बनाने की आसान रेसिपी

बंगाल का प्रसिद्ध स्नैक निमकी बनने में काफी आसान है और इसे झटपट तैयार करके आप कई दिनों तक स्टोर कर सकते हैं। 
Updated:- 2021-05-30, 09:06 IST
nimki of bengal

घरों में अक्सर कुछ ऐसे स्नैक्स जरूर बनाए जाते हैं जिन्हें खाकर हमारा मूड हमेशा अच्छा हो जाए और बंगाली निमकी उन्हीं में से एक स्नैक है। निमकी को वैसे तो अलग-अलग नामों से अलग-अलग राज्यों में जाना जाता है जैसे नमक पारा, खुरमा या कुछ और, लेकिन बंगाली निमकी का स्वाद तिकोना होता है और इसे बनाने का तरीका थोड़ा सा अलग होता है। वैसे इसे बनाना आसान है, लेकिन इसमें इंग्रीडियंट्स की मात्रा पर बहुत असर पड़ता है। तो चलिए आज आपको बंगाली निमकी की स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में बताते हैं।

बंगाली निमकी Recipe Card

बंगाल का प्रसिद्ध स्नैक बंगाली निमकी कई दिनों तक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर रखा जा सकता है।

Vegetarian Recipe
Total Time: 55 min
Prep Time: 40 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 3/4 कप आटा
  • 2 बड़े चम्मच मैदा
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच कलौंजी
  • 2 चम्मच घी
  • नमक स्वादानुसार
  • तलने के लिए तेल

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले आटा गूंथ लें। आपको तेल और थोड़े से मैदे के अलावा सारी सामग्री मिलानी है।

  2. Step 2:

    अब इसे 30 मिनट तक अलग रख दें।

  3. Step 3:

    इसके बाद थोड़ा सा गूंथकर छोटी-छोटी लोई बनाकर बेलें।

  4. Step 4:

    इसे समोसे का शेप दें और फिर फोर्क से इसमें छेद कर दें।

  5. Step 5:

    अब आपको इसे तलना है।

  6. Step 6:

    गोल्डन ब्राउन होने पर इसे तेल से निकाल लें और फिर किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें। आपनी निमकी तैयार है।

विधि-

  • सबसे पहले आपको इसके लिए सही आटा गूंथना है। इसमें कलौंजी जरूर डाली जाती है इसलिए आपको पहले से ही ये तैयार रखनी होगी। सबसे पहले आटा, जीरा, घी, कलौंजी, नमक आदि मिलाएं।
  • इसके बाद आपको आटा गूंथना है जो बहुत ज्यादा सख्त नहीं होना चाहिए। ये पूड़ी के आटे की तरह ही होना चाहिए।
  • इसे हम तुरंत नहीं बनाएंगे बल्कि इसे आधे घंटे के लिए रेस्ट करने रख देंगे। ध्यान रहे कि इसे ढककर ही रखें। आपको इसे ऐसे ही नहीं रखना है। इसके बाद आपको फिर से एक बार नम हाथों से आटे को गूंथना है।
  • अब आपका आटा तैयार है और अब इसे शेप देना है। आप छोटी-छोटी लोई बनाकर इसे बेलें और बिलकुल वैसे ही इसे रखें जैसे समोसे का होता है, समोसे को जिस तरह से हम मैदा और पानी के घोल से बंद करते हैं इसे भी वैसे ही चिपकाना है। इसमें हमें कुछ ज्यादा एड नहीं करना है बल्कि इसे खस्ता बनाना है।
  • शेप देने के बाद आपको इसमें फोर्क से छेद भी करने हैं। ऐसा करने से तेल में डालने पर ये फूलेगा नहीं और आपकी निमकी बहुत खस्ता बनेगी।
  • अब इन्हें बस डीप फ्राई करना बाकी है और लीजिए तैयार है आपकी निमकी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।