चावल के आटे से बनाएं ये 2 टेस्टी स्नैक्स

अगर आप चावल के आटे से कुछ मजेदार और टेस्टी स्नैक्स बनाना चाहती हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें।
Updated:- 2022-10-25, 19:39 IST
snacks with rice flour recipe

आपने आज तक चावल के आटे के चिली खाए होने या फिर इडली खाई होगी लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं चावल के आटे से बने 2 टेस्टी स्नैक्स की रेसिपी जिन्हें खाकर आपका दिल चाहेगा कि बार-बार खाएं। तो आइए जानते हैं इन स्नैक्स की रेसिपी।

क्रिस्पी राइस फिंगर

crispy rice finger

  • नारियल का बुरा- 1/2 कप
  • जीरा- 1/2 चम्मच
  • लहसुन- 3 कली
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • पानी- 4 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • चावल के आटा- 1 कप
  • तेल- 1 चम्मच

इसे जरूर पढ़ें-चावल का आटा आप भी घर पर आसानी से बना सकती हैं, जानिए कैसे

विधि

  • सबसे पहले मिक्सी में नारियल का बुरा(नारियल की रेसिपीज आप भी करें ट्राई), जीरा, लहसुन, लाल मिर्च और 2 कप पानी डालकर इनका पेस्ट बना लें।
  • अब एक पैन में इस पेस्ट की डालें और इनमें 2 कप पानी, नमक मिलाकर अच्छे से पका लें।
  • अब इसमें चावल के आटा डाल दें और इन्हें अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब गैस बन्द कर दें और उसमें तेल डालकर बेटर से अच्छा डो तैयार कर लें।
  • अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। जब तक तेल गर्म हो रहा है डो से छोटी-छोटी लोई बनाकर इसे कुरकुरे की तरह शेप दे दें।
  • ऐसे ही सारे आटे से बना लें और तेल में तल दें।
  • लीजिए तैयार हैं आपके क्रिस्पी राइस फिंगर

राइस पापड़ी

rice papdi

विधि

  • एक पैन में 2 चम्मच तेल डालें और उसमें जीरा, नमक, चिली फ्लेक्स डालकर इन्हें अच्छे से भून लें।
  • अब इसमें 1 कप पानी डालें और और पानी को अच्छे से उबाल लें।
  • अब इसमें 1 कप चावल का आटा(चावल के आटे से बनाएं ये रेसिपीज) डालें और अच्छे से मिक्स कर दें और फिर ऊपर से ढक कर पकने दें।
  • अब इसे एक बाउल में निकाल लें और इसका डो तैयार कर लें।
  • अगर डो सूखा हो रहा है तो इसमें एक चम्मच तेल डाल दें और फिर अच्छे से गुथे।
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोई बनाए और इन्हें बेल लें।
  • जब तक आप सारी पापड़ी को बेल रही हैं तब तक गैस पर तेल गर्म करने को रख दें।
  • अब पापड़ी को तेल में तलें और सबको परोसें।
  • लीजिए तैयार हैं आपकी राइस पापड़ी।

इसे जरूर पढ़ें-Bhai Dooj Wishes And Quotes 2022: भाई दूज अपनों अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश

हम इसी तरह नई-नई रेसिपीज और टिप्स आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- youtube

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।