Beetroot Recipes: चुकंदर से बनाएं बच्चों के लिए 2 टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट, टिफिन हो जाएगा साफ

मम्मियों के साथ सुबह उठकर बच्चों को लंच बॉक्स में क्या रखकर देना है, इसको लेकर हर रोज कंफ्यूजन रहती है। दरअसल, हमें टेस्ट के साथ हेल्थ का भी ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में हमें नाश्ते में उन चीजों को बनाना पड़ता है, जो टेस्ट और हेल्थ का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देते हों। सर्दियों के मौसम में वैसे तो हमारे पास ब्रेकफास्ट के कई ऑप्शन होते हैं, लेकिन कभी-कभी एक ही जैसी चीजें खाकर बोर भी हो जाते हैं। ऐसे में हम कुछ नई डिश की तलाश करते हैं।
चुकंदर से बनाएं ये ब्रेकफास्ट
यदि आप भी एक जैसा ब्रेकफास्ट करके बोर हो चुकी हैं, तो आज हम आपको चुकंदर (beetroot) से बनी कुछ शानदार डिशेज की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिनको आप भी अपने बच्चों के टिफिन में बनाकर रख सकती हैं। चुकंदर कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। यकीनन इनको देखकर आपने बच्चा तुरंत चट कर जाएगा। आइए जान लेते हैं रेसिपी।
चुकंदर के अप्पे
सामग्री
- चुकंदर- 2 कद्दूकस किए हुए
- सूजी- 2 कप
- छाछ या खट्टा दही- आधा कप
- ईनो/बेकिंग सोडा-एक चुटकी
- नमक-स्वादानुसार
- तेल
ये भी पढ़ें: टेस्ट के साथ सेहत का रखना है ख्याल तो चुकंदर से बनाएं ये 3 स्नैक्स
बनाने के तरीका
- सबसे पहले आपको एक बाउल में सूजी, चुकंदर, नमक और खट्टा दही या छाछ लेना है।
- अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर स्मूद बेटर तैयार कर लें।
- इस मिश्रण को अब करीब 10-15 मिनट के लिए फर्मेंट होने को रख दें।
- इसमें अब आपको ईनो या बेकिंग सोडा और हल्का पानी डालकर दुबारा मिक्स करना है।
- इडली स्टैंड को आपको गैस पर रखकर उसमें तेल लगाकर बेटर डालें और करीब 10 मिनट के लिए पका लें।
- आपकी गरमा गरम इडली बनकर तैयार है। इसको आप सॉस के साथ सर्व करें।
बीटरूट चाट
सामग्री
- काबुली चना- 1 कटोरी (उबले हुए)
- लोबिया- 1 कटोरी (उबले हुए)
- चुकंदर- 2 (उबले छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
- तेल- 1 टेबलस्पून
- राई- 1 टेबल स्पून
- नमक- स्वादानुसार
- चाट मसाला- आधा टेबल स्पून
- हल्दी- आधा टीस्पून
- प्याज- बारीक कटा हुआ
- अनार के दाने- आधा कटोरी
- हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
- नींबू का रस- 1 टेबलस्पून
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आपको एक रात पहले काबुली चना और लोबिया को रातभर पानी में डालकर भिगो देना है।
- सुबह इनका पानी हटाकर कुकर में पानी और नमक डालकर उबाल लें। आप चाहे तो दिन में भोगकर रात में भी उबाल सकती हैं।
- दूसरी तरफ एक बर्तन में चुकंदर को छीलकर उसको छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब गैस पर एक पैन चढ़ाएं उसमें तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई डालनी है।
- इसके बाद उबले हुए छोले और लोबिया डालें साथ ही ऊपर से नमक, चाट मसाला और हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- ऊपर से उबले चुकंदर डालकर इसको करीब दो तीन मिनट के लिए भून लें।
- गैस का फ्लेम बंद करके ऊपर से हरा धनिया, नींबू का रस, कटा हुआ प्याज और अनार दाने डालकर फिर मिक्स करें।
- आपकी चुकंदर चाट बनकर तैयार है। आप इसको अपने बच्चों के टिफिन बॉक्स में रखकर दें।
ये भी पढ़ें: 10 Minute Breakfast Recipe: सूजी और पोहा मिक्स करके झटपट 10 मिनट में बन जाएगा यह हेल्दी नाश्ता
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।