Homemade Chana Sattu: घर पर इन 2 आसान तरीकों से बनाएं 100% शुद्ध चने का सत्तू, जानिए सही तरीका

Ghar Par Sattu Kaise Banaye: गर्मी के मौसम में लोग आज भी सत्तू का शरबत और लस्सी पीना पसंद करते हैं। यह न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिए भी गुणकारी है। प्रोटीन की भरपूर मात्रा और इसकी ठंडी तासीर गर्मी से राहत देती है। वैसे तो सत्तू बाजार में आसानी से मिल जाता है, लेकिन मिलावट के कारण इसका स्वाद और शुद्धता प्रभावित होती है। यदि आप भी बाजार के मिलावटी सत्तू से बचना चाहती हैं, तो इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको सत्तू को बनाने के 2 आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर इसे फटाफट और कम मेहनत में तैयार कर सकती हैं।
भुने हुए चने से सत्तू कैसे बनाएं?

अगर आप बहुत कम समय में सत्तू तैयार करना चाहती हैं, तो यह तरीका सबसे अच्छा है। नीचे पढ़ें-
- बाजार से भुने हुए चने लाएं।
- चनों को साफ कर लें ताकि उनमें कोई कंकड़ न रहे।
- यदि चने थोड़े नरम हों, तो उन्हें कड़ाही में 2-3 मिनट के लिए दोबारा गर्म कर लें।
- अब चनों को मिक्सर जार में डालें। मिक्सी को रुक-रुक कर चलाएं, ताकि चने तेल न छोड़ें और सत्तू एकदम सूखा और दानेदार बने।
- अंत में इसे बारीक छलनी से छान लें।
इसे भी पढ़ें- Gehu Storage Tips: गेहूं को 6-12 महीने के लिए ऐसे करें स्टोर, नहीं लगेंगे एक भी घुन
कच्चे चने से सत्तू कैसे बनाएं?

दूसरा तरीका- अगर आप कच्चे चने से सत्तू बना रही है, तो इसमें थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है।
- सबसे पहले काले चनों को धोकर साफ कर लें। इन्हें थोड़े से पानी और नमक के साथ 10-15 मिनट के लिए भिगो दें।
- इसके बाद पानी छानकर चनों को धूप या पंखे के नीचे हल्का सुखा लें।
- लोहे की कड़ाही में नमक डालकर उसे तेज आंच पर गर्म करें।
- जब नमक बहुत गर्म हो जाए, तो मुट्ठी भर चने डालें। कुछ ही सेकेंड में चने फूटने लगेंगे।
- इसी तरह सारे चने को भुन लें फिर भुने हुए चनों को छानकर अलग करें।
- अब इन्हें मिक्सी में बारीक पीस लें।
घर पर बने सत्तू को कैसे करें स्टोर?

- सत्तू पीसने के बाद उसे पूरी तरह ठंडा होने दें।
- इसे किसी एयरटाइट कांच के जार में भरकर रखें।
- इस तरह यह 2-3 महीने तक खराब नहीं होगा और इसकी सोंधी खुशबू बरकरार रहेगी।
- आप इस सत्तू का इस्तेमाल सुबह के नाश्ते में नमकीन शरबत बनाने या फिर लिट्टी और पराठे की स्टफिंग के लिए कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- सत्तू,आम-पुदीने से बनाएं यूपी की मशहूर समर स्पेशल ड्रिंक, पलक झपकते ही चट होगा गिलास
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।