बिना दाल के सिर्फ 1 सीक्रेट चीज से 10 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट दही वड़ा, जानें रेसिपीज

अगर आप सिर्फ 15 मिनट में दही भल्ला बनाना चाहती हैं, तो इस लेख में बताई गई रेसिपीज आपके काम आ सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-09-07, 19:50 IST
 dahi vada recipes

दही भल्ला एक ऐसी डिश है, जिसे महिलाएं ज्यादा पसंद करती हैं। हालांकि, भारतीय थाली में दही से बने व्यंजन हमेशा शामिल रहते हैं जैसे- सादा दही या रायता आदि। मगर उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक दही वड़ा काफी पसंद किया जाता है। बता दें कि दही वड़ा को दही भल्ला के नाम से भी जाना जाता है, जिसे लाल और हरी चटनी के साथ सर्व किया जाता है।

यकीनन बाजार जैसे सॉफ्ट दही-वड़ा बहुत अच्छा लगता है, लेकिन दिक्कत ये है कि इसे कई लोग घर पर बनाने में हिचकिचाते हैं क्योंकि इसे बनाने के लिए दाल भिगोनी पड़ती है। मगर क्या आपको पता है कि आप ब्रेड की मदद से एकदम बाहर जैसे दही वड़ा बना सकती हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं 2 ऐसी चटपटी रेसिपीज के बारे में जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।

ब्रेड दही वड़ा

Bread dahi vada

सामग्री

  • ब्रेड- 5 पीस (किनारे निकले हुए)
  • दही 1 कप
  • मीठी चटनी- 1 कप
  • हरी चटनी- 1 कप
  • जीरा पाउडर- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • काला नमक- 1 चम्मच

बनाने का तरीका

  • ब्रेड से दही वड़ा बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आप सबसे पहले ब्रेड को पानी में भिगोकर निचोड़ कर रख दें। (ब्रेड दही वड़ा रेसिपी)
  • अब इस ब्रेड के गोल-गोल वड़ा बना लें और साइड में सूखने के लिए रख दें। अगर आप चाहें तो इसमें कच्चे प्याज की स्टाफिंग भी कर सकती हैं।
  • इधर एक बाउल में आप दही निकालें और इसमें चीनी, नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
  • अब एक प्लेट में ब्रेड के भल्ले और दही डालें। इसके बाद ऊपर से लाल और हरी चटनी डालें।
  • फिर ऊपर से मसाले डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

इसे ज़रूर पढ़ें-घर में रखी मूंग दाल से ऐसे बनाएं दही वड़ा

सूखी ग्रेवी वाला ब्रेड दही वड़ा

Beead gravy vada

सामग्री

  • ब्रेड- 5 (किनारे निकले हुए)
  • दही 1 कप
  • टमाटर- 1 (पिसा हुआ)
  • जीरा पाउडर- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • काला नमक- 1 चम्मच
  • सेव- 1 पैकेट
  • अनार- 2 चम्मच
  • घी- 2 चम्मच

बनाने का तरीका

  • सूखी ग्रेवी वाला दही वड़ा चाट बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के किनारे निकाल लें और इसे पानी में भिगोकर निचोड़ कर रख दें।
  • अब गीले ब्रेड के छोटे-छोटे वड़ा बनाएं और इसे एक प्लेट में सूखने के लिए छोड़ दें ताकि वड़ा बाद में टूटे नहीं। (दही भल्‍ले बनाने के 3 आसान टिप्‍स)
  • अब गैस पर एक पैन गर्म करें और फिर इसमें 2 चम्मच घी डालकर गर्म करने के लिए रख दें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमें टमाटर का मिश्रण डाल दें।
  • टमाटर का मिश्रण डालने के बाद उसमें सामग्री और मसाले डालें और हल्की आंच पर पकने के लिए छोड़ दें।
  • जब ग्रेवी थोड़ी पक जाए तो आप इसमें आप ब्रेड के भल्ले डालकर 5 मिनट तक पका लें और इसे एक प्लेट में निकाल लें।
  • अब इसके ऊपर दही और काली मिर्च डालकर गरमा गरम सर्व करें।

इसे ज़रूर पढ़ें-आलू और चावल से गाढ़ी करें ग्रेवी, जानें तरीका

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। इसी तरह की कुकिंग टिप्स जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।