Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:59 PM IST

क्या है 2 मिनट वाला 'माइक्रो ब्रेक' ट्रेंड, जानिए सिटिंग जॉब में कैसे करता है मदद?

ऑफिस में घंटों एक जगह बैठकर काम करने से थकान और सुस्ती महसूस होने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप 2 मिनट का 'माइक्रो ब्रेक' वॉक ट्रेंड आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
Updated:- 2026-08-21, 23:39 IST
image

कॉर्पोरेट लाइफस्टाइल और डेस्क जॉब में घंटों तक लैपटॉप के सामने बैठे रहना आजकल सामान्य हो गया है। लगातार 7 से 8 घंटे एक ही जगह बैठकर काम करना अब लोगों की आदत बनता जा रहा है। हालांकि, लगातार ऐसे बैठे रहने से न केवल पीठ दर्द और गर्दन में खिंचाव आता है, बल्कि दिमाग भी थक जाता है और कई शारीरिक समस्याएं होने लगती हैं। सुबह तो हर कोई फ्रेश माइंड के साथ काम करता है, लेकिन दोपहर होते-होते काम से ध्यान भटकने लगता है और थकान महसूस होने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इस परेशानी से निपटने के लिए आप आज से ही 2 मिनट वाला माइक्रो ब्रेक ट्रेंड आजमा सकती हैं। यह इन दिनों कामकाजी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।

2 मिनट वाला 'माइक्रो ब्रेक' ट्रेंड

दो मिनट की हल्की वॉक या बॉडी स्ट्रैचिंग की यह आसान ट्रिक आपके दिमाग को तुरंत रीफ्रेश कर सकती है। आइए जानते हैं इस ट्रेंड के बारे में विस्तार से -

Untitled design

(image credit: magnific)

क्या है माइक्रो ब्रेक ट्रेंड?

माइक्रो ब्रेक का मतलब है काम के बीच में लिया जाने वाला एक छोटा सा ब्रेक। जब कोई ऑफिस में लगातार 30 से 45 मिनट या 1 घंटे तक काम करता है, तो इस ट्रेंड के तहत वह बीच-बीच में उठकर 2 मिनट के लिए टहलने लगता है या हल्की मूवमेंट करता है। इसी एक्टिविटी को माइक्रो ब्रेक कहा जाता है। इसमें आपको घंटों का लंबा ब्रेक लेने की जरूरत नहीं है, आप बस 2 मिनट में ही थोड़ा बहुत घूमकर वापस अपनी सीट पर आ सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- सोशल लाइफ से लेकर मेंटल हेल्थ तक, क्यों जरूरी बनता जा रहा है Third Place?

सिटिंग जॉब में कैसे मदद करता है यह ट्रेंड?

यूके की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा और नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के आधिकारिक पोर्टल के अनुसार जब आप हर आधे या एक घंटे में 2 मिनट वाला यह ट्रेंड आजमाती हैं, तो इससे काम का तनाव धीरे-धीरे कम होने लगता है। यह आदत आपकी आंखों को भी डिजिटल स्क्रीन से कुछ समय के लिए आराम देती है। इस छोटे से ब्रेक की मदद से आंखों में जलन और सिरदर्द की शिकायत भी कम हो जाती है। यह ट्रेंड खासकर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है, जिन्हें वर्कलोड की वजह से सिर में दर्द रहता है। 

Untitled design (1)

(image credit: magnific)

वर्कप्लेस पर 2 मिनट का माइक्रो ब्रेक कैसे लें?

काम के दौरान आप आसानी से इस ट्रेंड को फॉलो कर सकती हैं। इसके लिए बस इन आसान स्टेप्स की मदद लें -

  • ऑफिस में काम करते समय हर एक घंटे के लिए अलार्म या रिमाइंडर सेट करें।
  • फोन पर अलार्म बजते ही अपनी डेस्क से उठें और 2 मिनट के लिए हाथों और कंधों की हल्की स्ट्रैचिंग करें।
  • आप ऑफिस में थोड़ा बहुत चल-फिर सकती हैं, जैसे सीट से उठकर पानी पीने या कैंटीन तक जा सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- Maternity Leave के बाद ऑफिस लौटना क्यों बढ़ा सकता है Anxiety? जानें एक्सपर्ट की राय

सिटिंग जॉब के दौरान शरीर को होने वाले नुकसानों से बचने के लिए आप काम के बीच में 2 मिनट का 'माइक्रो ब्रेक' हैक अपना सकती हैं। यह न सिर्फ आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए सही है, बल्कि इससे आपका दिमाग भी फ्रेश और स्वस्थ रहता है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।