Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:03 AM IST

सोशल लाइफ से लेकर मेंटल हेल्थ तक, क्यों जरूरी बनता जा रहा है Third Place?

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस रखना कई बार मुश्किल पड़ जाता है। अगर आप भी दोनों जगहों की जिम्मेदारियों से थक जाती हैं, तो आप थर्ड प्लेस रूल को कुछ दिनों के लिए फॉलो करके शांति के पल बिता सकती हैं। 
Updated:- 2026-07-15, 13:22 IST
image

घर से ऑफिस और ऑफिस से घर की भागदौड़ में थकान होना जायज है। क्या आपकी जिंदगी की कहानी भी अब यही बन चुकी है? अगर हां, तो आपके लिए 'थर्ड प्लेस' ट्रेंड बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह ट्रेंड आजकल युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। अगर आप भी घर और ऑफिस के बीच में अपना पूरा दिन गुजार देती हैं, तो इस लेख में थर्ड प्लेस ट्रेंड के बारे में जरूर जानें।

क्या है थर्ड प्लेस?

थर्ड प्लेस एक ऐसी जगह है, जहां लोग जाकर सिर्फ आराम करते हैं। जिम्मेदारियों से दूर लोग शांत जगह पर जाते हैं और कुछ दिन वहां बिना किसी फिक्र और काम के समय बिताते हैं। थर्ड प्लेस पर न तो आपको कोई किसी काम के लिए टोकता है और न आपके ऊपर कोई बर्डन या टेंशन होता है। इस जगह लोग जाकर अपना खाली समय बिताते हैं और शांति के कुछ पलों का अनुभव करते हैं।

2 - 2026-07-15T125708.032

वर्कप्लेस और ऑफिस से दूर तीसरे ठिकाने

थर्ड प्लेस रूल को अगर और अच्छे से समझे, तो यह बताता है कि पहला प्लेस तो आपका घर ही होता है, दूसरा प्लेस आपका ऑफिस या वर्कप्लेस हो सकता है। वहीं तीसरा प्लेस यानी ऐसी जगह है, जहां आपको न कोई काम हो और न कोई जिम्मेदारी हो, बस एक खाली जगह जहां आप खुद के साथ सुकून के कुछ पल बिता सकें।

मानसिक तनाव को कम करने में मददगार

थर्ड प्लेस के कई फायदे हैं। यह आपको लगातार ज्यादा स्क्रीन टाइमिंग से बचाता है और मानसिक तनाव से भी राहत देता है। घर की जिम्मेदारियां कई बार इंसान को उलझा देती हैं। वहीं काम का प्रेशर मानसिक तनाव को बढ़ा देता है। ऐसे में थर्ड प्लेस पर जाकर इंसान इन सभी जिम्मेदारियों से दूर हो जाता है और सुकून के कुछ पल एंजॉय करता है।

यह भी पढ़ें- शहर की भागदौड़ से भरी लाइफस्टाइल में महिलाओं में थकान के पीछे हो सकता है यह कारण, न करें नजरअंदाज

इन जगहों को बना सकती हैं अपना थर्ड प्लेस

अगर बात करें थर्ड प्लेस के लिए कहां जाएं, तो थर्ड प्लेस के रूप में आप किसी भी शांत कैफे में जाएं, रिसॉर्ट बुक करें, पार्क या गार्डन में जाएं। इसके अलावा फिटनेस स्टूडियो, को-वर्किंग स्पेस, स्पोर्ट्स क्लब या शहर से दूर किसी ऐसी जगह पर जा सकती हैं, जहां एक खूबसूरत होटल हो और वहां आपके सिवा कोई न हो।

1 - 2026-07-15T125709.656

घर पर भी बना सकती हैं थर्ड प्लेस

हालांकि, कुछ लोग अब घर पर ही थर्ड प्लेस बनाने लगे हैं। इसमें वे घर का एक ऐसा कमरा चुनते हैं, जहां वे कुछ पल शांति के बिता सकें। अगर आप भी रोज की भागदौड़ भरी जिंदगी से परेशान हो गई हैं, तो इस थर्ड प्लेस रूल को अपना सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- आप भी जिंदगी की भागदौड़ से हो गई हैं परेशान? स्लीप टूरिज्म पर जाएं और इन जगहों की करें सैर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

Image Credit :  magnific  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।