Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:44 PM IST

Maternity Leave के बाद ऑफिस लौटना क्यों बढ़ा सकता है Anxiety? जानें एक्सपर्ट की राय

मां बनने के बाद नौकरी पर लौटते वक्त अमूमन काफी महिलाएं खुशी से ज्यादा तनाव महसूस करती हैं। चलिए इसके पीछे की वजह एक्सपर्ट से समझते हैं।
Updated:- 2026-08-17, 22:12 IST
image

प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं। इनकी वजह से उनका मूड, शरीर और पूरे स्वास्थ्य पर असर होता है। मैटरनिटी लीव के बाद काम पर वापस लौटना कई बार महिलाओं के लिए बहुत चैलेंजिंग हो सकता है। कई महिलाओं को ऐसे में एंग्जायटी, तनाव और गिल्ट महसूस होता है। इसके पीछे क्या वजह है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। इस बारे में Dr. Pragya Rashmi, Consultant Psychologist, Yashoda Hospitals, Secunderabad जानकारी दे रही हैं।

मैटरनिटी लीव के बाद ऑफिस लौटने में महिलाओं को एंग्जायटी क्यों महसूस होती है?

कई महिलाओं को मैटरनिटी लीव के बाद काम पर लौटने में खुशी नहीं, बल्कि तनाव महसूस होता है। कई बार वो बेचैनी और घबराहट फील करती हैं और उन्हें कई बातों का डर सताता है।

  • मैटरनिटी लीव के बाद काम पर लौटने पर कई महिलाओं को एंग्जायटी (बेचैनी या घबराहट) महसूस होती है, क्योंकि यह सिर्फ शेड्यूल में बदलाव नहीं है, यह पहचान, जिम्मेदारियों और प्राथमिकताओं में एक साथ होने वाला बदलाव है।
  • नई मां का शरीर और मन अभी भी बच्चे के जन्म के बाद ठीक हो रहा होता है, साथ ही वे नींद की कमी, हार्मोनल बदलाव और बच्चे की देखभाल की मुश्किलों से तालमेल बिठाने की कोशिश कर रही होती हैं। इसी बीच काम पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव, बच्चे की भलाई की चिंता और कभी-कभी काम की जगह पर सहयोग न मिलने वाली नीतियों के कारण लगातार एंग्जायटी और अपराध-बोध (गिल्ट) महसूस होता है।

why working mothers feel anxiety after returning to work post maternity

  • असल में जब महिलाओं को घर और ऑफिस में सही सपोर्ट नहीं मिल पाता है और उन्हें लगता है कि वे अपनी पहचान खो रही हैं, तो एंग्जायटी होना काफी आम है।
  • बच्चे के जागने की वजह से कई बार नींद भी पूरी नहीं होती है और नींद व थकान के चलते भी एंग्जायटी महसूस होने लगती है।
  • कई नई मां काम पर जाते वक्त चिड़चिड़ापन भी महसूस करती है। असल में ऐसा ओवरबर्डन होने के कारण भी होता है।

डॉक्टर की सलाह लेना है जरूरी

  • जब कोई भी महिला मैटरनिटी लीव के बाद काम पर लौटती है, तो उसे ऑफिस और परिवार दोनों की तरफ से सहयोग मिलना चाहिए। काम के समय में लचीलापन (फ्लेक्सिबिलिटी), ब्रेस्टफीडिंग में मदद और अपनी बात खुलकर कह पाने का माहौल अगर उन्हें मिले, तो यह दिक्कत कम हो सकती है।
  • इस समय पर किसी भी महिला के लिए पार्टनर का सपोर्ट भी बहुत जरूरी है।
  • अगर आपको अधिक एंग्जायटी महसूस हो, तो डॉक्टर की सलाह से थेरेपी भी ले सकती हैं।

stress and energy level

 

 

 

यह भी पढ़ें- गुड न्यूज कब दोगी? ऐसे सवालों का महिलाओं की मेंटल हेल्थ पर क्या असर होता है?

यह भी पढ़ें- मन भारी है तो जी भरकर रो लेना, मेंटल हेल्थ के लिए कितना सही?

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।