शरीर में बढ़ गया है स्ट्रेस हार्मोन 'कोर्टिसोल'? इन 7 आसान तरीकों से करें कम

शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल के बढ़ने पर इसका असर कई बॉडी फंक्शंस पर होता है। इसे आप किन आसान तरीकों से कम कर सकती हैं, चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं।
Updated:- 2026-11-21, 18:33 IST
ways to reduce stress hormone cortisol in body

तनाव का असर हमारी मेंटल ही नहीं, बल्कि फिजिकल हेल्थ पर भी होता है। जब आप लंबे समय से स्ट्रेस में होते हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है और इसकी वजह से शरीर के कई फंक्शंस पर असर होता है। बेली फैट बढ़ना, हमेशा थके हुए रहना, नींद आने में मुश्किल, ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव, किसी काम में मन न लगना, डाइजेशन खराब रहना और पीरियड्स का अनियमित होना क्रॉनिक स्ट्रेस के लक्षण हो सकते हैं। कोर्टिसोल हार्मोन को कम करने के लिए आप क्या कर सकती हैं, चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत कालरा दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को कम करने के लिए क्या करें?

तनाव की अधिकता, नींद की कमी और अनियमित जीवनशैली कोर्टिसोल हार्मोन को बढ़ा सकती है। इससे न केवल एंग्जायटी बढ़ती है, बल्कि शरीर भी दिनभर थका हुआ महसूस होता है। ऐसे में इसे सही लेवल पर लाना जरूरी है। अगर आप तनाव में हैं, हमेशा थके हुए रहते हैं, लेकिन थकान के बाद भी नींद नहीं आती है और पेट की चर्बी बढ़ती जा रही है, तो हो सकता है कि आपके शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ा हुआ है। इसे कम करने के लिए इन 7 तरीकों की मदद लें।

1. रोज एक ही समय पर सोएं और जागें

स्ट्रेस हार्मोन को कम करने के लिए अपना स्लीप साइकिल सही करें। एक ही समय पर सोएं आर जागें। यह आपके प्राकृतिक कॉर्टिसोल रिदम (हार्मोन चक्र) को सपोर्ट करता है और स्ट्रेस हार्मोन के लेवल को कम करता है।

2. मैग्नीशियम से भरपूर चीजें

काफी लोग इस बात को नहीं जानते हैं लेकिन सही खान-पान भी तनाव को कम करने में काफी हद तक मदद कर सकता है। डाइट में मैग्नीशियम से भरपूर चीजें जैसे कद्दू के बीज, बादाम, पालक, दालें और फलियां शामिल करें। मैग्नीशियम एक ऐसा मिनरल है, जो दिमाग को शांत कर सकता है।

pumpkin seeds for blood sugar levels

3. सुबह 30 मिनट धूप लें

यह आपकी बॉडी क्लॉक को ठीक रखता है और नींद में सुधार करता है। इससे शरीर को एनर्जी और ताजगी भी मिलती है। ऐसे में सुबह के वक्त लगभग आधा घंटा धूप में जरूर बिताएं।

4. खाली पेट चाय या कॉफी न पिएं

चाय-कॉफी लगभग सभी के रूटीन में शामिल होती है, लेकिन इसे खाने के साथ या खाने के बाद लें। दिन के आखिर में कैफीन लेने से बचें। इससे नींद नहीं आती है और हार्मोन्स भी इंबैलेंस होते हैं।

यह भी पढ़ें- तनाव का 'तन और मन' पर क्या असर होता है? एक्सपर्ट से जानें

5. हर बार खाना खाने के बाद टहलें

खाना खाने के बाद टहलने से ब्लड शुगर लेवल स्पाइक नहीं होता है। यह एक हेल्दी आदत है, जो न केवल तनाव को कम करती है, बल्कि पाचन को सुधारती है और हार्मोन्स को भी बैलेंस करती है।

benefits of walking an hour before bed

6. समय पर खाना खाएं

खाना खाते वक्त दिमाग को शांत करने की कोशिश करें। आराम से बैठकर, धीरे-धीरे खाना खाएं और खाते समय कोई अन्य काम न करें। इससे भी कोर्टिसोल कम होने में मदद मिलती है।

7. सोने से पहले और जागने के तुरंत बाद स्क्रीन न देखें

सुबह आंख खुलते ही अगर आप सबसे पहले फोन या टीवी देखती हैं और रात को भी सोते वक्त तक फोन आपके हाथ में ही रहता है, तो इस आदत को बदल लें। सोने से पहले और जागने के तुरंत बाद स्क्रीन न देखें। इससे आपकी नींद अच्छी रहती है और दिन की शुरुआत शांत तरीके से होती है।

यह भी पढ़ें- ना दवा, ना थेरेपी! कोर्टिसोल बैलेंस करने के लिए पिएं 4 रुपये की यह घरेलू ड्रिंक

अगर आप लंबे समय से किसी बात को लेकर तनाव में हैं, तो इसका असर आपकी सेहत पर साफ नजर आने लगता है, ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें, डॉक्टर की सलाह जरूर लें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।