तनाव का 'तन और मन' पर क्या असर होता है? एक्सपर्ट से जानें

तनाव...कभी ऑफिस का...कभी घर का...कभी रिलेशनशिप का तो कभी किसी और चीज का, आजकल की भागदौड़ से भरी जिंदगी में न चाहते हुए भी हम सभी किसी न किसी बात को लेकर तनाव में रहते हैं। अक्सर हमें लगता है कि तनाव की वजह से नींद नहीं आती है या शायद मूड ऑफ रहता है। ये बात सच है पर अगर आप सोच रही हैं कि तनाव का असर सिर्फ इतना ही होता है, तो आप गलत हैं। तनाव आपकी फिजिकल और मेंटल दोनों हेल्थ को प्रभावित करता है यानी इसे आसान भाषा में समझा जाए, तो ये आपके शरीर और दिमाग दोनों पर असर डालता है। वजन बढ़ने से लेकर चीजों को याद रखने में मुश्किल होने तक, स्ट्रेस की वजह से तन और मन किस तरह प्रभावित होते हैं, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत कालरा जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन व गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर एवं डायरेक्टर हैं।
तनाव का तन और मन पर क्या असर होता है?
- तनाव की वजह से न केवल हमारे दिमाग पर असर होता है, बल्कि इसके चलते वजन, भूख और इम्यूनिटी भी प्रभावित होती है।
- जब आप लंबे समय तक तनाव में होती हैं, तो इसकी वजह से शरीर हमेशा थका हुआ महसूस करता है। तनाव के चलते रोगों से लड़ने की क्षमता पर भी असर होता है और बीमारियां आपको जल्दी घेरने लगती हैं।
-1783675622273.jpg)
- डाइटिशियन मनप्रीत का कहना है कि अगर आपको रात में नींद नहीं आती है और सुबह बिस्तर से उठने का मन नहीं करता है, क्रेविंग्स बढ़ती जा रही हैं और बेली फैट लाख कोशिशों के बाद भी कम नहीं हो रहा है, तो ये भी तनाव के कारण होता है।
- असल में तनाव की वजह से हमारे शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल बढ़ने लगता है। जब लंबे समय तक इसका लेवल बढ़ा रहता है, तो यह सिर्फ आपके मूड ही नहीं, बल्कि शरीर को भी बदलने लगता है।
यह भी पढ़ें- ऑफिस स्ट्रेस और वर्क प्रेशर से हैं परेशान? इन एक्टिविटीज से माइंड को करें फ्रेश

- तनाव के चलते नींद आने में मुश्किल होती है, शुगर स्पाइक होता है और ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। इसकी वजह से मेटाबॉलिज्म धीमा होने लगता है और वजन बढ़ने लगता है।
- स्ट्रेस की वजह से महिलाओं के पीरियड साइकिल पर भी असर होता है। कई बार पीरियड्स देर से आते हैं, तो कई बार जल्दी भी आ सकते हैं।
- तनाव में रहने के कारण किसी काम में मन नहीं लगता है और चीजों को याद रखने या फोकस करने में मुश्किल होती है।
यह भी पढ़ें- हर वक्त चिड़चिड़ापन और थकान... Millennials में क्यों बढ़ रही है मानसिक घुटन?
अगर आप लंबे समय से किसी बात को लेकर तनाव में हैं, तो इसका असर आपकी सेहत पर साफ नजर आने लगता है। ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।