लंबे समय तक ईयरफोन यूज करना कर सकता है बीमार, इन तरीकों से रखें अपना ख्याल

Side Effects of Earphones: स्मार्ट फोन यूजर्स अक्सर कई घंटों तक ईयरफोन का इस्तेमाल करते हैं। गाना सुनने से लेकर मूवी, वीडियो देखने, बात करने या फिर ऑफिस की मीटिंग अटैंड करनी हो हर जगह ईयरफोन का इस्तेमाल बड़ा ही कॉमन बन गया है। अगर देखा जा तो ये जरूरी भी है। इससे आपके आसपास के लोग डिस्टर्ब नहीं होते, लेकिन अगर आप हर वक्त ही कानों को ईयरफोन से लगाए रहते हैं, तो इससे कई तरह के साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं लंबे समय तक ईयरफोन कैसे आपके कान की सेहत को खराब कर सकते हैं? इससे बचाव के लिए हम क्या उपाय कर सकते हैं?
Side Effects of Earphones: ईयरफोन के ज्यादा इस्तेमाल से होने वाली दिक्कतें
अगर आप भी ईयरफोन का घंटों इस्तेमाल करते हैं तो ये आपके लिए ठीक नहीं है, क्योंकि ये आपके कान को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
कान में इन्फेक्शन- लगातार ईयरफोन लगाए रहने से कानों में मैल जमा होता है, जिससे ईयर इन्फेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है।संक्रमण का खतरा किसी दूसरे का ईयरफोन इस्तेमाल करने से भी बढ़ सकता है।
दिल की बीमारी का खतरा- हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह से लेकर रात तक ईयरफोन का इस्तेमाल करने से सिर्फ कान ही नहीं, बल्कि आपका हार्ट पर भी असर पड़ता है। इससे हार्ट बीट हमेशा हाई रहती है, जोकि आपके हार्ट की हेल्थ के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता।
बेवजह का तनाव बढ़ना- ईयरफोन के लगातार इस्तेमाल से लोगों में तनाव और चिड़चिड़ेपन की भी समस्या देखने को मिलती है। तनाव को समय रहते कंट्रोल करने पर ध्यान न दिया जाए, तो इससे फिजिकल हेल्थ भी डाउन होने लगती है।
सिर दर्द महसूस होना- हेडफोन या ईयरफोन से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगे दिमाग पर भी बुरा असर डालती हैं। इसकी वजह से सिरदर्द और कई बार माइग्रेन होने की आशंका बनी रहती है।

Image Credit:magnific.com
यह भी पढ़ें- बारिश में भीग जाए ईयरफोन, तो फॉलो करें ये कारगर टिप्स
ईयरफोन से होने वाले नुकसान से बचने के लिए क्या करें?
- ईयरफोन का वॉल्यूम कम रखें।
- लंबे समय तक इस्तेमाल न करें।
- न अपना ईयरफोन किसी को दें और न ही किसी दूसरे का ईयरफोन इस्तेमाल करें। इससे इन्फेक्शन होने का खतरा हो सकता है।
- हमेशा अच्छी क्वॉलिटी के ईयरफोन इस्तेमाल करें।
- कानों के साथ-साथ ईयरफोन्स की भी समय-समय पर सफाई जरूरी है।
- सोते समय ईयरफोन का इस्तेमाल अवॉयड करें।
- ब्लूटूथ को चार्ज करते समय इसका इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें।
Image Credit:magnific.com
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
यह भी पढ़ें- ऐसे यूज कर सकते हैं पुराने ईयरफोन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: magnific.com
- ईयरफोन का ज्यादा इस्तेमाल करने से कौन सी मुख्य बीमारियां हो सकती हैं?
- ईयरफोन की तेज आवाज सीधे कानों के अंदरूनी हेयर सेल्स को डैमेज करती है, जो दोबारा ठीक नहीं हो सकते। ऐसे में बहरापन होने की संभावना बढ़ जाती है। टिनिटस की समस्या भी हो सकती है, जिसमें कानों में हर समय सीटी बजने, घंटी बजने या साय-साय की आवाज आने लगती है।
- कानों के लिए कितनी तेज आवाज सुरक्षित समझी जाती है?
- स्वास्थ्य विशषज्ञों के अनुसार इंसानों के सुनने की सामान्य क्षमता 40 से 60 डेसिबल होती है। 85 डेसिबल (dB) से अधिक की आवाज कानों के पर्दे और नसों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देती है।
- ईयरबड्स और बड़े हेडफोन में से कौन सा बेहतर है?
- बड़े हेडफोन ज्यादा सुरक्षित होते हैं क्योंकि वे कान के बाहरी हिस्से पर रहते हैं। ईयरबड्स कान के बहुत अंदर तक चले जाते हैं, जिससे ध्वनि सीधे कान के पर्दे से टकराती है। इसकी वजह से संक्रमण और वैक्स अंदर बढ़ने का खतरा अधिक रहता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
