दिवाली के बाद सोशल मीडिया से लें 2 दिन का ब्रेक, जानें माइंड को डिटॉक्स करने के 4 आसान तरीके

दिवाली के बाद 2 दिन सोशल मीडिया से ब्रेक लेकर आप अपने माइंड को ड‍िटॉक्‍स कर सकती हैं। इसके अलावा अच्छी नींद-डाइट लें, अपनों के साथ वक्त बिताएं और तनाव दूर करने के लिए मेड‍िटेशन या एक्‍सरसाइज करें।
Updated:- 2026-11-09, 16:46 IST
mind detox tips

दिवाली के दिनों में हम अक्सर दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ खूब समय बिताते हैं। कभी घर की डेकोरेशन की फोटोज शेयर की जाती हैं, तो कभी घूमने-फिरने और खाने-पीने के वीडियो देखते रहते हैं। इस दौरान फोन पर भी काफी समय निकल जाता है, लेक‍िन फेस्‍ट‍िवल खत्म होने के बाद भी अगर आप लगातार सोशल मीडिया स्क्रॉल कर रही हैं, तो आपको थोड़ा रुक जाने की जरूरत है।

दूसरों की फोटोज और रीज देखते-देखते हम अपनी लाइफ की तुलना उन्‍हीं से करने लगते हैं। इसके अलावा लगातार फोन चलाने से हमारे द‍िमाग पर भी दबाव पड़ता है। ऐसे में दिवाली के बाद सिर्फ 2 दिन सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपने लिए समय निकालें। इस दौरान आप कुछ अच्‍छी आदतें अपनाकर अपने मन को आराम दे सकती हैं और खुद पर ध्यान लगा सकती हैं। आइए जानते हैं माइंड को डि‍टॉक्‍स करने के तरीके-

mind detox tips (1)

image credit- magnific

1. दो दिन सोशल मीडिया से दूरी बनाएं

क्‍लीवलैंड क्‍लीन‍िक के मुताबि‍क, दिवाली के बाद दो दिन का सोशल मीडिया ब्रेक लेना अच्छा है। इन दो दिनों में कोशिश करें कि बिना किसी जरूरी काम के फोन न खोलें।

  • बार-बार सोशल मीडिया ऐप खोलने की आदत पर रोक लगाएं।
  • दूसरों की फोटोज और वीडियो से खुद की तुलना न करें।
  • फोन देखने के बजाय अपनी पसंद का कोई काम करें।
  • इन दो दिनों में अपने खाने, नींद और आराम पर ध्यान दें।
  • इससे आपको अपनी जरूरतों और खुशी के बारे में सोचने का समय मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Post Diwali Detox: दिवाली की थकान और ओवरईटिंग के बाद कैसे पाएं एनर्जी? जानें शरीर को डिटॉक्स करने के 4 तरीके

2. खाने, नींद और एक्सरसाइज का रखें ध्यान

अच्छा महसूस करने के लिए सिर्फ मन ही नहीं, शरीर का ध्यान रखना भी जरूरी है। दरअसल, फेस्‍ट‍िवल के बाद डाइट और सोने का समय बिगड़ जाता है। ऐसे में फिर से अपनी रोज की रूटीन को सही करने की कोशिश करें। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

  • रोज 6 से 8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें।
  • खाने में हेल्‍दी डाइट लें।
  • हर दिन कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें।
  • दिनभर के काम के बीच खुद के लिए भी थोड़ा समय निकालें।

रोज एक्सरसाइज करने से शरीर में ऐसे केमिकल निकलते हैं जो स्‍ट्रेस कम करने और मूड अच्छा रखने में मदद करते हैं। वहीं सही खाना और पूरी नींद शरीर को आराम देने और खुद को ठीक करने में मदद करते हैं।

mind detox tips (2)

image credit- magnific

3. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं

सोशल मीडिया से दूरी बनाने का मतलब यह नहीं है कि आप सबसे बात करना ही बंद कर दें। असल में, दोस्तों और परिवार के साथ आमने-सामने बैठकर बात करना भी मन को अच्छा महसूस कराता है। इसल‍िए दिवाली के बाद दो दिन अपने करीबियों के लिए निकालें। उनके साथ बैठें, दिनभर की बातें शेयर करें या साथ में कुछ अच्छा समय बिताएं। ऐसे लोगों के बीच रहने से अच्छा लगता है जो आपको जानते हैं और आपकी परवाह करते हैं।

  • परिवार के साथ बैठकर खाना खाएं।
  • किसी पुराने दोस्त से मिलें।
  • अपनी द‍िक्‍कतें क‍िसी भरोसेमंद इंसान से शेयर करें।

बड़ा काम छोटे हिस्सों में बांटें

कई बार हम एक साथ बहुत सारे काम निपटाने की सोच लेते हैं। जब काम पूरे नहीं हो पाते, तो बेवजह तनाव होने लगता है। इसलिए त्योहार के बाद अपने कामों की लिस्ट आराम से बनाएं। बड़े काम को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट लें और रोज उतना ही काम हाथ में लें जितना आसानी से हो सके। जब एक-एक करके काम निपटेंगे, तो आपको खुशी मिलेगी। और हां, जब भी थकान महसूस हो तो थोड़ा ब्रेक जरूर लें।

  • कुछ देर टहलने निकल जाएं।
  • थोड़ी देर शांत बैठकर ध्यान लगाएं।
  • आंखें बंद करके 10 बार गहरी सांस लें।
  • सांस लेते समय चार तक गिनें, फिर चार तक गिनते हुए सांस रोकें और चार तक गिनते हुए धीरे-धीरे सांस छोड़ें।

यह भी पढ़ें- त्योहारों की भागदौड़ के बाद महसूस हो रही है थकान? खुद को मेंटली रिलैक्स करने के लिए करें ये काम

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

source- 

https://www.clevelandclinicabudhabi.ae/en/health-library/health-byte/health/5-everyday-mindfulness-tips-to-care-for-your-wellbeing

Image Credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।