त्योहारों की भागदौड़ के बाद महसूस हो रही है थकान? खुद को मेंटली रिलैक्स करने के लिए करें ये काम

नवरात्रि और दशहरे जैसे त्योहारों की भागदौड़ के बाद होने वाली थकान से अक्सर महिलाएं परेशान रहती हैं। इस स्ट्रेस को दूर करने के लिए आप आसान और असरदार तरीके आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में।
Updated:- 2026-10-20, 12:01 IST
image

भारत देश में कई बड़े बड़े त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें होली, राखी नवरात्रि और दिवाली जैसे फेस्टिवल शामिल है। नवरात्रि, दशहरा और दीपावली जैसे बड़े पर्वों के आने से पहले लोग घरों की साफ-सफाई करके हर एक कोना सजाते हैं। लगातार कई दिनों तक चलने वाली यह घर की सफाई और भागदौड़ के बीच शरीर और मन दोनों थक जाते हैं। त्योहारों पर ऐसा होना आम बात है, लेकिन अजीब सी यह मानसिक थकावट, सुस्ती और खालीपन परेशानी का कारण बन जाता है।

त्योहारों के बाद थकान दूर करने के असरदार उपाय

अगर आप भी त्योहारों के बाद बहुत ज्यादा थका हुआ महसूस करती हैं, तो तो घबराने के बजाय कुछ छोटे, लेकिन असरदार तरीकों को अपना सकती हैं। यह आपके मन और शरीर को फिर से तंदरुस्त बनाने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं मेंटली रिलैक्स होने के कुछ बेहतरीन तरीके।

अगर त्योहारों के बाद भी आपको थकान महसूस हो रही है, तो सोशल मीडिया पर बधाइयां देना, तस्वीरें शेयर करना और लगातार स्क्रीन देखने के बजाय आप कुछ घंटों या कम से कम एक दिन के लिए फोन, लैपटॉप और टीवी से दूरी बना लें। ऐसा करने से दिमाग को शांति मिल सकती है।

Page 6 | Tired housewife Photos - Download Free High-Quality Pictures |  Magnific (formerly Freepik)

त्योहारों क्र जश्न में ना चाहते हुए भी रात में सोने में देरी हो जाती है, जिससे नींद पूरी नहीं हो पाती। फेस्टिव सीजन के बाद आप थकान कम करने के लिए कम से कम 7 से 8 घंटे की गहरी और आरामदायक नींद लें। ऐसा करने से भी आपकी बॉडी का एनर्जी लेवल वापस नॉर्मल हो सकता है।

यह भी पढ़ें- त्योहारों पर घर में बनी रहेगी पॉजिटिविटी, कपूर और लोबान से मिनटों में महकाएं हर कोना

त्योहारों में तली-भुनी चीजें, मिठाइयां और भारी खाना खाने के बाद डाइजेशन बिगड़ने लगता है। ऐसे में आप कुछ दिनों के लिए हल्का भोजन, ताजे फल, डिटॉक्स ड्रिंक्स और खूब सारा पानी पिएं।

मन को शांत करने के लिए सुबह या शाम के समय शांत कमरे में बैठे या किसी ऐसी जगह जाएं, जहां कोई न हो और शांति हो। 10 से 15 मिनट गहरी सांस वाला व्यायाम या ध्यान करें। इससे स्ट्रेस हार्मोन कम होते हैं और मानसिक शांति मिलती है।

खुद को तरोताजा रखने के लिए कुछ खास बातें

अगर आप मेंटल रिलैक्सिन के अलावा खुद को हमेशा फिट रखना चाहती हैं, तो नीचे बताई गई इन छोटी आदतों को अपना सकती हैं। जैसे - 

  • एसेंशियल ऑयल या एप्सम सॉल्ट डालकर गुनगुने पानी से नहाने से शरीर की मांसपेशियों की जकड़न और थकान दूर हो सकती है।
  • यही नहीं किताब पढ़ना, मनपसंद गाने सुनना या अपनी पसंद का कोई काम करने से भी मन खुश होता है और दिनभर ऊर्जावान महसूस होता है।

Page 2 | Housewife exhausted Images - Free Download on Magnific (formerly  Freepik)

यह भी पढ़ें- Festive Shopping Trend: डेकोर से ज्यादा फर्नीचर पर खर्च कर रहे हैं लोग, आखिर क्या है वजह?

निष्कर्ष: अगर आप भी त्योहारों पर काम काज के चलते थक गई हैं और अपने शरीर के साथ मन को आराम देना चाहती हैं, तो इस लेख में बताएं गए कुछ असरदार तरीकों को अपनाकर अपने शरीर और मन को स्वस्थ रख सकती हैं। डिजिटल डिटॉक्स, अच्छी नींद और हेल्दी डाइट आपकी थकान को कम कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image credits: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।