Thu Oct 8, 2026 | Updated 06:48 PM IST

त्योहारों पर घर में बनी रहेगी पॉजिटिविटी, कपूर और लोबान से मिनटों में महकाएं हर कोना

त्योहारों में लोग न केवल घर को सजाने के लिए बाजार से सजावट का सामान खरीदकर लाते हैं बल्कि फ्रेग्नेंस आइटम्स खरीदकर लाते हैं। लेकिन आपको बता दे कि आप कपूर और लोबान की मदद से ऑर्गेनिक होम फ्रेग्नेंस ला सकती हैं।
Updated:- 2026-10-08, 17:43 IST
natural home fragrance

हम सभी त्योहार की शॉपिग में पूजा-पाठ के सामान के साथ-साथ केमिकल वाले फ्रेंग्नेंस आइटम्स खरीदकर लाते हैं। इससे आने वाली महर पूरे घर को खुशबूदार बना देती है। हालांकि, कई बार इन चीजों में मौजूद केमिकल और तेज खुशबू आंखों में चुभने या फिर सांस लेने में दिक्कत पैदा करती है। इससे बचाव के लिए लोग घरेलू चीजों का इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इससे जो महक चाहते हैं वैसी नहीं मिलती है। अगर आप केमिकल फ्रेंग्नेंस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचती हैं, तो कपूर और लोबान का प्रयोग कर सकती है। इससे आने वाली खुशबू मिनटों में घर के हर एक कोने को महका देती है। जानें इस्तेमाल का सही तरीका-

केमिकल वाले रूम फ्रेशनर के बजाय घर को खुशबूदार कैसे बनाएं?

आजकल लोग अपने घरों को खुशबूदार बनाने के लिए तरह-तरह के स्प्रे और सेंटेड कैंडल्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें सिंथेटिक केमिकल्स और आर्टिफिशियल फ्रैग्रेंस होती हैं। ये रसायन लंबे समय तक घर में बंद रहने पर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं। महंगे होने के साथ-साथ ये खुशबू कुछ ही घंटों में गायब हो जाती है।

इसे भी पढ़ें- पुरानी बाल्टी में लगाएं ये 3 महकदार फूल, बिना Room Freshner के घर में बनी रहेगी खुशबू

घर को महकदार बनाने के लिए ऐसे करें लोबान और कपूर का इस्तेमाल

घर को प्राकृतिक रूप से महकाने और सकारात्मक ऊर्जा से भरने के लिए कपूर और लोबान का एक साथ इस्तेमाल करना पारंपरिक तरीका है। बाजार में मिलने वाले महंगे और केमिकल वाले रूम स्प्रे सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं, जबकि यह देसी नुस्खा पूरी तरह से सुरक्षित है।

image - 2026-10-08T154912.783

image credit-ai

  • एक मिट्टी या पीतल की छोटी धूपदानी लें। इसके साथ एक कंडा और थोड़ा सा कपूर तथा लोबान पाउडर तैयार रखें।
  • सबसे पहले कंडे को अच्छे से सुलगा लें ताकि वह लाल अंगारा बन जाए।
  • अब सुलगते हुए कंडे पर कपूर की एक टिकिया और एक छोटा चम्मच लोबान पाउडर एक साथ डाल दें।
  • जब ये दोनों मिलकर सुलगेंगे तो इनसे एक बहुत ही भीनी, सोंधी और डिवाइन खुशबू निकलेगी।
  • इस हल्की महक को पूरे घर के कमरों में घुमा दें।

एरोमा थेरेपी और एनर्जी क्लीजिंग की तरह काम करता है यह धुआं

कपूर और लोबान का मेल सिर्फ पूजा का हिस्सा नहीं है बल्कि यह एक बेहतरीन नेचुरल डीऑडराइजर और स्ट्रेस रिलीवर भी है।

image - 2026-10-08T155245.622

Image credit-ai

जब आप शाम के समय लोबान और कपूर का हल्का धुआं पूरे घर में करते हैं, तो यह न सिर्फ घर की सीलन और रसोई की बदबू को चुटकियों में भगाता है, बल्कि आपके पूरे दिन की थकान और मानसिक तनाव को भी खींच लेता है। साथ ही 'एरोमा थेरेपी और एनर्जी क्लीजिंग' का भी काम करता है।

इसे भी पढ़ें- परफ्यूम नहीं, अब बखूर का बढ़ा क्रेज! जानें क्या है यह इत्र और क्यों है इतना खास?

इस आसान उपाय से घर के कोने-कोने की बदबू और सीलन मिनटों में गायब हो जाएगी। इसकी खुशबू लंबे समय तक टिकी रहती है, जो पूरे घर के वातावरण को तरोताजा और शांत बना देती है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगे तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- ai image (main), gemini

FAQ
बिना ज्यादा धुआं किए घर में लोबान कैसे जलाएं?
मिट्टी के दीये में नारियल के छिलके या छोटे कोयले को सुलगाकर उस पर चुटकी भर लोबान पाउडर डालें।
कपूर और लौंग को एक साथ जलाने से क्या होता है?
कपूर और लौंग की सुगंध से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वातावरण में तुरंत ताजगी आती है।
क्या कपूर और लोबान का इस्तेमाल रूम स्प्रे के विकल्प के रूप में किया जा सकता है?
हां, यह केमिकल-फ्री और 100% नेचुरल एयर प्यूरीफायर की तरह काम करता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।