Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:51 AM IST

ऑस्कर अवॉर्ड के बाद cannes film festival में भी श्रीदेवी होंगी सम्मानित, बेटियों संग बोनी कपूर लेंगे अवॉर्ड

नेशनल अवॉर्ड और ऑस्कर अवॉर्ड के बाद अब cannes film festival में भी श्रीदेवी होंगी सम्मानित। यह अवॉर्ड बोनी कपूर अपनी बेटियों के साथ लेने जाएंगे। 
Updated:- 2018-05-14, 11:35 IST
sridevi at cannes film festival MAIN

Cannes film festival में हर साल की तरह इस साल भी इंडियन ऐक्ट्रेसेस अपने अलग-अलग अंदाज से इंडिया को रिप्रेजेंट कर रही हैं। सबसे पहले दीपिका ने कान के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा था। उसके बाद ऐश्वर्या राय ने शिरकत की। आज सोनम कपूर रेड कार्रेट पर चलेंगी। इन सबके अलावा इस साल स्वर्गीय ऐक्ट्रेस श्रीदेवी भी देश का नाम रौशन करने वाली हैं। खबर है कि इस बार के कान फिल्म फेस्टिवल में श्रीदेवी को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। उनके पति बोनी कपूर अपनी बेटियों के साथ ये सम्मान लेने के लिए कान जाएंगे। 

हाल ही में मिला है नेशनल अवॉर्ड 

हाल ही में स्वर्गीय श्रीदेवी को मरणोपरांत बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड दिया गया है। ये अवॉर्ड उन्हें साल 2017 में आई फिल्म मॉम के लिए दिया गया था। इसे के अलावा उन्हें इस साल 2018 में 90वें ऑस्कर अवॉर्ड में स्पेशल ट्रिब्यूट दिया जा चुका है। अब एक बार फिर से श्रीदेवी को मरणोपरांत कान फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया जा रहा है। 

16 मई को किया जाएगा सम्मानित

sridevi at cannes film festival INSIDE

16 मई को उन्हें सम्मानित किया जाएगा। फ्रेंच रिवेरा में चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल में 16 मई को उन्हें टाइटन रीगनॉल्ड एफ. लुइस सम्मान प्रधान किया जाएगा जिसे लेने के लिए वहां उनके पति बोनी कपूर और उनकी बेटियां उपस्थित होंगी। इस इवेंट में फिल्म इंडस्ट्री और नाटक की दुनिया में श्रीदेवी के योगदान के लिए उन्हें खास सम्मान दिया जाएगा और साथ ही एक स्पेशल ट्रिब्यूट भी डेडिकेट किया जाएगा।

डेक्कन क्रॉनिकल पर छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, इस फेस्टिवल में श्रीदेवी के कुछ यादगार पलों को वीडियो को पेश कर उनके काम को सराहा जाएगा और साथ ही उनकी यादगार चीजों को पेश किया जाएगा। इस बारे में उनके पति बोनी कपूर ने कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि पूरा विश्व श्रीदेवी के काम को पहचान रहा है। हालांकि श्रीदेवी की कमी हमें बहुत महसूस हो रही है, लेकिन इस बात से खुशी है कि वो आज भी अपने काम के जरिए जिंदा हैं।'

इससे पहले बोनी कपूर और जाह्नवी कपूर ने राष्ट्रपति के हाथों फिल्म 'मॉम' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार अवॉर्ड प्राप्त किया था। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।