हाल ही में भारतीय मूल की सात साल की स्कूली छात्रा मोक्ष रॉय को ब्रिटिश प्रधान मंत्री के पॉइंट ऑफ लाइट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मोक्षा रॉय ने माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) पहल के लिए अपनी यात्रा शुरू की थी। इस पहल का कैंटरबरी के आर्कबिशप और संयुक्त राष्ट्र टास्क फोर्स ने समर्थन किया और इससे मोक्षा को तीन साल की उम्र में दुनिया की सबसे कम उम्र की स्थिरता वकील (sustainability advocate) होने का गौरव प्राप्त हुआ।
कौन है मोक्षा रॉय?
रेडियो, अखबारों और ऑनलाइन प्लेटफार्म्स के माध्यम से दुनिया भर के हजारों बच्चों को मोक्षा रॉय ने जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, गरीबी और असमानता जैसी बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए एक पहल शुरू की है। मोक्षा रॉय ने माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) पहल के लिए अपनी यात्रा शुरू की थी।(लड़की ने सोने के कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेकर जीते 5 लाख रुपए)
मोक्षा रॉय ने कई अन्य अभियानों के लिए स्वयं सेवा करती है, और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करती है। मोक्षा रॉय का मानना है कि सकारात्मक कार्य से ही हम एक सुरक्षित ग्रह और टिकाऊ भविष्य पा सकते हैं।
अपने काम के माध्यम से मोक्षा रॉय एक अरब से अधिक बच्चों और उनके परिवारों को माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण और इसे रोकने के बारे में शिक्षित करने का प्रयास कर रही है, इसमें यूके के 24 हजार स्कूलों और कॉलेजों के बच्चे भी शामिल हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-लगातार 127 घंटे डांस करके सृष्टि सुधीर जगताप ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए उनकी इंस्पिरेशनल स्टोरी
मोक्षा रॉय को दिया गया प्वाइंट्स ऑफ लाइट पुरस्कार
ब्रिटिश उप प्रधानमंत्री ओलिवर डाउडेन ने 'प्वाइंट्स ऑफ लाइट' पुरस्कार से मोक्षा रॉय को सम्मानित किया गया है। उन्हें दुनिया की सबसे छोटी संपोषणीय पैरोकार के रूप में यह खिताब मिला है।
डाउडेन ने इस पुरस्कार को सम्मानित करते हुए कहा, '' मोक्षा ने संयुक्त राष्ट्र संपोषणीय विकास लक्ष्यों की पैरोकारी करते हुए अपने काम से एक शानदार मिसाल कायम की है। स्कूली पाठ्यचर्या में इन बातों को स्थान दिलाने के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया है और वह इस बात पर विचार करने के वास्ते दुनियाभर के नेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए वह उनके संपर्क में रही हैं।''
इसे जरूर पढ़ें-IAS Anupama Anjali ने इंजीनियरिंग करने के बाद ऐसे क्लियर किया UPSC
भारत की मोक्षा रॉय ने बेहद कम उम्र में अपनी पहचान पूरी दुनिया में बना ली है। आपको उनके बारे में जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit - instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों