IAS Anupama Anjali ने इंजीनियरिंग करने के बाद ऐसे क्लियर किया UPSC

IAS Anupama Anjali: "लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती और कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।" आईएएस अधिकारी अनुपमा अंजलि की जर्नी सुनकर भी यह पंक्तियां याद आती हैं। आइए जानते हैं कि आखिर आईएएस अनुपमा अंजलि ने इंजीनियरिंग के बाद यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला क्यों लिया और उनकी जर्नी।
आईएएस अनुपमा अंजलि की स्टोरी (IAS Anupama Anjali Success Story)
View this post on Instagram
- 2018 बैच की अधिकारी अनुपमा अंजलि दिल्ली की रहने वाली हैं। शुरुआती शिक्षा करने के बाद उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने का फैसला लिया। हालांकि डिग्री पूरी हो जाने के बाद उन्होंने यूपीएससी क्लियर करने का फैसला लिया।
- आईएएस अनुपमा अंजलि ने ग्रेजुएशन के दौरान ही सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू की थी। पहले अटेम्प्ट में वो परीक्षा क्लियर नहीं कर पाई, जिसके बाद उन्होंने एक बार एग्जाम देने का फैसला लिया और अधिकारी बनीं।
इसे भी पढ़ेंः बिना कोचिंग के आईएएस मुस्कान डागर ने ऐसे क्रैक किया UPSC एग्जाम, आप भी लीजिए इंस्पिरेशन
अनुपमा अंजलि के पिता है आईपीएस
View this post on Instagram
बहुत कम लोगों को पता है कि अनुपमा अंजलि के पिता भी आईपीएस अफसर हैं। ऐसे में यूपीएससी परीक्षा के दौरान उन्होंने पढ़ाई के लिए अपने पिता ने पूरी गाइडलाइन दी।
आईएएस अनुपमा अंजलि की रैंक
View this post on Instagram
आईएएस अनुपमा अंजलि ने यूपीएससी परीक्षा में 386वीं रैंक हासिल की थी। एलबीएसएनएए में ट्रेनिंग के बाद उन्हें आंध्र प्रदेश कैडर अलॉट किया गया था। इसी साल फरवरी में अनुपमा अंजलि के शादी की है। उनके पति भी आईएएस हैं।
आईएएस अनुपमा अंजलि के हसबैंड
View this post on Instagram
अनुपमा अंजली ने इसी साल की शुरुआत में आईएएस ऑफिसर हर्षित कुमार से शादी की है। उनके पति ने 2020 में यूपीएससी क्लियर कर 150वीं रैंक हासिल की थी।
आईएएस अनुपमा अंजलि ने कैसी की तैयारी
आईएएस अनुपमा अंजलि ने परीक्षा की तैयारी के दौरान सिलेबस और हार्डवेयर पर फोकस किया। उनका कहना है कि तैयारी के दौरान सभी तरह के डिस्ट्रक्सन ने दूर रहें और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें। आईएएस अधिकारी अनुपमा का इंजीनियरिंग करने के बाद यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला लेना और असफलता से बाद भी हार ना मानना हमें बहुत कुछ सिखाता है।
इसे भी पढ़ेंः IAS Tina Dabi के अलावा ये फिमेल आईएएस अफसर भी कर चुकी हैं यूपीएससी में टॉप
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।