Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:17 AM IST

स्लिम गर्ल्स को दिखना है मॉडर्न, Mouni Roy के साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन

Mouni Roy Saree Looks For Slim Girls: यदि आपका फिगर भी स्लिम है और आप मॉडर्न लुक में नजर आना चाहती हैं, तो आज हम आपको मौनी रॉय के साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप आइडिया ले सकती हैं।
Updated:- 2025-10-02, 09:01 IST
Mouni Roy black satin saree

टीवी की दुनिया से अपना करियर शुरू करने वाली मौनी रॉय कई बॉलीवुड फिल्मों से भी फैंस का दिल जीत चुकी हैं। अभिनेत्री अपनी एक्टिंग के साथ फैशन सेंस से भी फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं। उनका हर लुक बेहद कातिलाना होता है। इंडियन हो या वेस्टर्न एक्ट्रेस अपने हर लुक में बवाल मचाती हैं। इसके साथ ही मौनी रॉय की फिटनेस की बेहद कमाल की है। ऐसे में उनपर हर ऑउटफिट जंचता है। अगर आपको भी अभिनेत्री का फैशन सेंस पसंद आता है तो आज हम आपको उनके कुछ साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको स्लिम गर्ल्स कैरी करके अपना लुक मॉडर्न बना सकती हैं। यदि आप भी मौनी रॉय की तरह स्लिम ट्रिम हैं तो एक्ट्रेस के इस लेख में दिखाए जा रहे साड़ी लुक्स से जरूर इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यह आपको बेहद स्टाइलिश और क्लासी लुक देंगे। आइए देखें मौनी के डिफरेंट साड़ी लुक्स।

ब्लैक साटन साड़ी

ब्लैक कलर की साड़ी अधिकतर हर महिला की पसंद होती है। ऐसे में आप मौनी रॉय के इस ब्लैक साटन साड़ी लुक पर जरूर फिदा हो गई होंगी। अभिनेत्री ब्लैक कलर की सिंपल साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनकी ब्लैक साड़ी पर गोल्डन कलर के पैच बने हुए हैं। जबकि उन्होंने इस साटन साड़ी के संग स्ट्रैपी ब्लाउज कैरी किया हुआ है। ऐसे में उनका लुक काफी बोल्ड नजर आ रहा है। साथ में गोल्डन झुमकी, ब्रॉड नेकलेस और बन हेयर स्टाइल उनके लुक को काफी अट्रैक्टिव बना रहे हैं। स्लिम गर्ल्स मौनी के इस ब्लैक साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

satin saree

जॉर्जेट पिंक साड़ी

मौनी रॉय की बेबी पिंक जॉर्जेट साड़ी भी स्लिम गर्ल्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इसको कैरी करने के बाद उनका लुक चार्मिंग नजर आएगा। इस तरह की साड़ियां यंग गर्ल्स को बेहद पसंद आती हैं। प्लेन साड़ी के संग एक्ट्रेस ने स्लीवलेस मैचिंग कलर का ब्लाउज पेयर किया है। ऐसे में वो एकदम अप्सरा नजर आ रही हैं। साथ में उन्होंने केवल चांदबाली गोल्डन इयररिंग्स कैरी किए हैं। यदि आपका भी फिगर मौनी रॉय की तरह है तो आप एक्ट्रेस के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Lehenga Looks: रिसेप्शन लुक में चार-चांद लगा देंगे मौनी रॉय के 3 गॉर्जियस लहंगे

net saree

लाइनिंग साड़ी लुक

स्लिम गर्ल्स यदि खुद को डिसेंट लुक में देखना चाहती हैं, तो उनके लिए मौनी रॉय का लाइनिंग साड़ी लुक बेस्ट रहेगा। इसको आप किसी ऑफिस इवेंट में कैरी करके जा सकती हैं। मौनी ने ब्लैक साड़ी के संग व्हाइट और लाइनिंग वाला कॉलर नेक ब्लाउज पहना हुआ है। इसके साथ ग्लॉसी मेकअप और बन हेयर स्टाइल से अपना लुक कंप्लीट किया हुआ है। हर बार की तरह मौनी का यह साड़ी लुक भी काफी डिसेंट और ग्लैमरस नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: Happy Birthday Mouni Roy: मौनी रॉय के ये 10 फेस्टिवल लुक्‍स को आप भी कर सकती हैं रीक्रिएट

black saree

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/mouni roy

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।