जानिए कैसे फरीदाबाद की महिमा कसाना बनीं IAS ऑफिसर, आप भी लीजिए उनसे इंस्पिरेशन

IAS बनने का सपना कई स्टूडेंट्स का होता है, लेकिन कुछ स्टूडेंट ही इस सपने को पूरा कर पाते हैं। IAS ऑफिसर महिमा कसाना ने मेहनत और लगन से UPSC एग्जाम की तैयारी की और अपने सपने को पूरा किया। 

success story of ias mahima kasana

इस साल यूपीएससी की परीक्षा में फरीदाबाद की महिमा कसाना ने 141 वीं रैंक हासिल की थी। महिमा ने न सिर्फ जिले का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बनाई। महिमा कसाना गाजियाबाद की रहने वाली हैं और बहुत मेहनत के साथ उन्होंने UPSC एग्जाम की तैयारी की थी। चलिए उनकी इंस्पिरेशनल जर्नी आपको बताते हैं।

कहां से पूरी की है IAS ऑफिसर महिमा कसाना ने पढ़ाई?

महिमा कसाना लोनी क्षेत्र के शकलपुरा गांव की रहने वाली हैं। महिमा कसाना के पिता कृष्णपाल कसाना नोएडा के राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ाते हैं। महिमा कसाना का पूरा परिवार हरियाणा के फरीदाबाद में रहता है। महिमा ने फरीदाबाद में रहकर ही सिविल सेवा की पढ़ाई पूरी की है।(स्कूल के दौरान फेल हुए ये बच्चे बड़े होकर कैसे बन गए IAS?)

महिमा कसाना ने हिंदू कॉलेज से अपनी इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन पूरी की है और पोस्ट ग्रेजुएशन जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से कंप्लीट की है।

कैसे की थी IAS ऑफिसर महिमा कसाना ने UPSC एग्जाम की तैयारी?

inspirational story of ias mahima kasana

महिमा ने मीडिया इंटरव्यू में बताया, "सबसे जरूरी स्ट्रेटजी होती है क्योंकि अगर आपने कोई भी स्ट्रेटजी नहीं बनाई है और आप पूरे दिन पढ़ाई करती भी हैं तो उससे आपको बहुत अधिक फायदा नहीं होगा। इसके अलावा आपको रोजाना के लिए अपने टारगेट बनाने चाहिए।"महिमा ने दो साल अपना यूपीएससी एग्जाम दिया, लेकिन वह असफल रही थी।

इस साल जब महिमा ने अपना एग्जाम दिया तो उन्होंने यूपीएससी क्लियर कर लिया और अपने बचपन का सपना पूरा किया। महिमा के माता-पिता ने भी उनका हर कदम पर साथ दिया था और वह इस बात का भी ध्यान रखते थे कि महिमा को किसी अन्य बात का स्ट्रेस न हो ताकि वह अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे पाएं।

इसे भी पढ़ें-IAS अफसर सर्जना यादव ने नौकरी के साथ ऐसे की यूपीएससी की तैयारी, आप भी लीजिए इंस्पिरेशन

महिमा ने पूरी लगन और मोटिवेशन के साथ UPSC एग्जाम की तैयारी की। महिमा कसाना हमारे देश की हर लड़की के लिए इंस्पिरेशन हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP