Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:03 PM IST

तुलसी के पौधे में डालें पीले रंग का यह एक चम्मच पाउडर, घने कोहरे से हो सकता है बचाव

सर्दियों के मौसम में तुलसी के पौधे को कोहरे के प्रकोप से बचाने के लिए आप क्या तरीके अपना सकते हैं, इस आर्टिकल में उसी के उपाय और टिप्स बताए गए हैं। अगर आपके घर का तुलसी का पौधा भी खराब हो रहा है, तो यहां दिए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
Updated:- 2024-12-31, 16:53 IST
Tulsi Plant care tips

Tulsi Plant Care Tips In Winter: तुलसी का पौधा सिर्फ अपने धार्मिक और औषधीय गुणों के कारण ही प्रसिद्ध नहीं है, बल्कि यह वातावरण को शुद्ध करने और घर में सकारात्मकता का संचार करने में भी अहम भूमिका निभाता है। तुलसी को पौधे को बेहद पवित्र और पूज्यनीय भी माना जाता है। इन्हीं कारणों से तुलसी हर घर के आंगन में लगी होती है। हर सीजन के अनुसार, पौधे की अच्छी देखभाल करना जरूरी होता है। खासकर सर्दियों के घने कोहरे में पौधे की केयर बेहद जरूरी होती है। अगर आपके घर के तुलसी के पौधे भी ठंड में पाला का शिकार हो रहे हैं, तो चलिए हम आपको पौधे में डाले जाने वाले एक ऐसे पीले रंग के खास पाउडर के बारे में बताते हैं, जिससे आपका पौधा कोहरे के असर से बच सकता है। आइए इस पर आगे गौर करते हैं।

तुलसी के पौधे के लिए फायदेमंद है यह पीला पाउडर

तुलसी के पाउडर को घने कोहरे से बचाने के लिए आप इसमें हल्दी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। हल्दी को तुलसी के पौधे में डालने से कई फायदे हो सकते हैं। हल्दी का पाउडर पौधे की जड़ों को मजबूत कर सकता है। उसे फंगस और कीड़ों से बचा सकता है। हल्दी और तुलसी मिलकर हवा से हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस को कम करने में मदद कर सकते हैं। खैर, ये सब तो ठीक है, पर इन सबसे पहले ये लेना जरूरी है कि हल्दी पाउडर का तुलसी के पौधे में  कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

turmeric uses and benefits

इसे भी पढ़ें- तुलसी के पौधे को कीड़े से बचाने के लिए इसमें खाद के बाद डालें घर में मौजूद यह एक चीज

तुलसी के पौधे में हल्दी डालने का तरीका

  • 1 गिलास पानी में 1 चम्मच हल्दी पाउडर डालकर उसे अच्छी तरह मिला दें।
  • इस घोल को सीधे तुलसी के पौधे की मिट्टी में डालें।
  • यह प्रक्रिया हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर करें।
  • इससे तुलसी के पौधे को नुकसान नहीं होगा, बल्कि उसे ठंड से बचे रहने की शक्ति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- तुलसी का पौधा हाथ में लेकर क्यों किया जाता है नए घर में प्रवेश?

ठंड के मौसम में ऐसे करें तुलसी के पौधे की देखभाल

tulsi plant care tips in winter 

  • पौधे को सुबह की हल्की धूप में रखें।
  • समय-समय पर सूखी पत्तियां हटा दें।
  • पौधे को ठंडी हवा और कोहरे से बचाने के लिए घर के अंदर रखें।
  • अगर घर के अंदर नहीं रख सकते हैं, तो कम से कम पौधे के ऊपर से त्रीपाल लगा दें, ताकि ठंडी हवाओं का प्रकोप न हो सके।

इसे भी पढ़ें- तुलसी के पौधे की जड़ से लेकर पत्तियों तक से करें ये उपाय, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।