High BP का शिकार क्यों बन रहे युवा? ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के बीच कई तरह की बीमारियां बढ़ती जा रही है। मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियां तो आम हो गई हैं। वहीं आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी ज्यादा देखने को मिल रही है। पहले जहां बड़े-बुजुर्गों में High BP की समस्या देखने को मिलती थी, वहीं अब कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि अनहेल्दी लाइफस्टाइल, खराब खानपान और स्ट्रेस इसके पीछे बड़े कारण बन रहे हैं।
इसी के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल 17 मई को World Hypertension Day मनाया जाता है। अगर आप भी कम उम्र में इसकी चपेट में आ गई हैं तो डॉ. सजल गुप्ता (सीनियर कंसल्टेंट, कार्डियोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली) बता रहे हैं कि कौन-सी गलतियां इसके पीछे जिम्मेदार हैं? आइए जानते हैं-
-1778838309098.jpg)
फिजिकल एक्टिविटी का कम होना
डॉक्टर ने बताया कि आजकल लोग लंबे समय तक बैठे रहते हैं। देर रात तक मोबाइल चलाते हैं। फिजिकल एक्टिविटीज भी कम हो गई है। ये आदतें धीरे-धीरे ब्लड वेसेल्स और हार्ट पर दबाव डालती है। खासतौर पर जंक फूड, ज्यादा नमक, प्रोसेस्ड फूड और मीठा खाने से ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें- तेज गर्मी में क्यों बढ़ता-घटता है बीपी और शुगर लेवल? डॉक्टर से समझें
नींद की कमी
इसके अलावा उन्होंने बताया कि लगातार स्ट्रेस लेने और नींद की कमी से भी ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। जब हमारा शरीर लगातार तनाव में रहता है, तो तनाव हार्मोन बढ़ जाते हैं, जिससे दिल की धड़कनें और ब्लड प्रेशर दोनों पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा स्मोकिंग, शराब और ज्यादा कैफीन लेने से भी खतरा बढ़ जाता है।
-1778838532179.jpg)
Dr. Sajal Gupta
बिना लक्षण के शरीर को पहुंचता है नुकान
एक और बड़ी समस्या है कि कई लोग खुद को फिट मानकर नियमित रूप से टेस्ट नहीं करवाते हैं, लेकिन हाई ब्लड प्रेशर कई बार बिना लक्षण के भी शरीर को नुकसान पहुंचाता रहता है। सिरदर्द, चक्कर, थकान, सांस फूलना या बेचैनी जैसे संकेत कभी-कभी दिख सकते हैं, लेकिन हर किसी में ये जरूरी नहीं होता है।
-1778838345082.jpg)
वजन बढ़ना
बढ़ता वजन और पेट के आसपास जमा फैट भी ब्लड प्रेशर का सबसे बड़ा कारण है। कम उम्र में डायबिटीज, थायरॉयड और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं भी ब्लड प्रेशर पर बुरा असर डालती हैं।
यह भी पढ़ें- घर पर ब्लड प्रेशर चेक करते समय नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, जानिए क्या है सही तरीका
बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके
- रोज कम से कम 40 मिनट की वॉक या एक्सरसाइज करें।
- अच्छी नींद लें।
- हेल्दी डाइट जैसे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज लें।
यह भी पढ़ें- ये साइलेंट सिग्नल बताते हैं कि लो रहने लगा है आपका बीपी, इन्हें न पहचानना बन सकता है आपकी जान का दुश्मन
डॉक्टर सजल का ये भी कहना है कि 30 की उम्र के बाद नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच करवाते रहना चाहिए, खासकर परिवार में हाई बीपी, डायबिटीज या दिल से जुड़ी बीमारी का इतिहास हो।
तो अगर आप भी कम उम्र में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रही हैं तो ऊपर बताए गए बचाव के तरीकों को जरूर फॉलो करें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।