Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:43 PM IST

तेज गर्मी में क्यों बढ़ता-घटता है बीपी और शुगर लेवल? डॉक्टर से समझें

तेज गर्मी की वजह से सिरदर्द, चक्कर आना और उल्टी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं, ये बात तो हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि तेज गर्मी का असर बीपी और शुगर पर भी होता हौ और इसकी वजह से ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल बढ़ने-घटने लगता है, चलिए इसका कारण एक्सपर्ट से समझते हैं।
Updated:- 2026-05-03, 15:33 IST
Heatwave effect on blood pressure

तेज गर्मी का असर हमारे पूरे शरीर पर होता है। जब तापमान अधिक होता है, तो इसकी वजह से हमारे कई बॉडी फंक्शंस पर असर होता है। गर्मी की वजह से हमारे दिमाग, बीपी, शुगर, डाइजेशन और शरीर के काम करने की क्षमता प्रभावित होती है। तेज गर्मी की वजह से बीपी और शुगर लेवल पर भी असर होता है और इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बढ़ते पारे के बीच कैसे बीपी और शुगर इंबैलेंस होने लगती है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr. M. Sheetal Kumar, Consultant Physicians and Diabetologists, Hyderabad Yashoda Hospitals जानकारी दे रहे हैं।

तेज गर्मी में क्यों बढ़ता-घटता है बीपी और शुगर लेवल?

blood suagr level and insulin resistance

  • तेज गर्मी में डिहाइड्रेशन और शरीर के स्ट्रेस रिस्पॉन्स की वजह से बीपी और शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव होने लगा है। तेज गर्मी में पसीना ज्यादा आता है और इसकी वजह से ब्लड गाढ़ा होने लगता है और ब्लड में ग्लूकोज कंसंट्रेट होने लगता है और इसकी वजह से शुगर लेवल बढ़ने लगता है। ऐसा कोर्टिसोल और वैसोप्रेसिन हार्मोन के बढ़ने के कारण होता है।
  • इसके अलावा, डिहाइड्रेशन की वजह से ब्लड वॉल्यूम कम होने लगता है और बीपी लो हो सकता है। हालांकि, शरीर को ठंडा करने के लिए कई बार धमनियां चौड़ी हो जाती हैं, जिसकी वजह से कभी-कभी ब्लडप्रेशर में कमी या अधिकता देखने को मिलती है।
  • बात अगर ब्लड शुगर की करें, तो तेज गर्मी में रक्त वाहिकाओं में इंसुलिन का अब्जॉर्बशन ज्यादा हो जाता है और जो लोग पहले से डायबिटीज की दवाई ले रहे हैं, उन्हें हाइपोग्लाइसीमिया यानी शुगर लो होने का खतरा रहता है। वहीं कई लोगों में इंसुलिन के इस्तेमाल में मुश्किल आ सकती है।
  • डायबिटीज पेशेंट्स पर इसका ज्यादा असर होता है, क्योंकि नर्वस सिस्टम पसीना आने और शरीर को ठंडा करने में मुश्किल पैदा करता है।

यह भी पढ़ें- दवा के बावजूद Blood Sugar रहता है हाई? ये 2 गलतियां तुरंत सुधारें

high blood pressure details

  • जब तेज गर्मी की वजह से हमारा शरीर ज्यादा गर्म हो जाता है, तो डिहाइड्रेशन की वजह से बीपी लो हो सकता है और चक्कर आने लगते हैं।
  • गर्मी में पसीने के कारण हमारी बॉडी डिहाइड्रेट होती है और इसका सीधा असर भी ब्लड शुगर लेवल पर होता है।
  • दिन में 3-4 बार बीपी चेक करें। बाहर धूप में न जाएं और हाइड्रेट रहें।

यह भी पढ़ें- ये साइलेंट सिग्नल बताते हैं कि लो रहने लगा है आपका बीपी, इन्हें न पहचानना बन सकता है आपकी जान का दुश्मन

यह है एक्सपर्ट की राय

Dr.-M.-Sheetal-Kumar

 

तेज गर्मी के बीच अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।