क्या महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक नींद की जरूरत होती है?

अच्छी सेहत के लिए सभी लोगों को 7 से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है। लेकिन अगर आप महिला हैं तो शायद इतनी नींद आपके लिए कम पड़ सकती है। जी हां महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा नींद की जरूरत होती है। ऐसा स्लीप फाउंडेशन की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। वहीं इस बारे में हमने एक्सपर्ट से भी बात की। Dr. Neetu Jain, Senior Consultant- Pulmonology, Critical Care and Sleep Medicine, PSRI Hospital से आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण क्या है।
महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक नींद की जरूरत क्यों होती है?

- ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक नींद की जरूरत होती है। पुरुषों के मुकाबले में महिलाओं को 40 फीसदी इंसोमनिया होने की संभावना होती है। वहीं इंसोमनिया से पीड़ित लोगों को सोने में परेशानी होती है इसके कारण नींद के दौरान नींद आने की समस्या होती है।
- इसके अलावा हार्मोनल बदलावों के कारण भी नींद आने में परेशानी होती है। मासिक धर्म चक्र के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रॉन जैसे हार्मोन में उतार-चढ़ाव, क्रैंप्स नींद के पैटर्न को बाधित कर सकता है। वहीं मेनोपॉज के दौरान भी हॉट फ्लैशेज सहित और भी कई परेशानियां होती है। इसके कारण भी नींद स्लीपिंग पैटर्न खराब होता है।
- महिलाएं मल्टीटास्कर होती हैं। पुरुषों के मुकाबले महिलाएं घर-ऑफिस बच्चों का भी ध्यान रखती हैं। महिलाएं अपने स्वास्थ्य से ज्यादा अपनी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देती हैं। इसके कारण वे मानसिक और भावनात्मक रूप से कमजोर हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें- क्या मीठा खाने से जल्दी आता है बुढ़ापा? जानें
अच्छी नींद लेने के लिए क्या करें?

- सोने का एक टाइम टेबल फिक्स करें,रोजाना एक ही समय पर सोने जागने से नींद की क्वालिटी बेहतर होती है।
- आरमदाय जगह पर सोएं,इससे भी अच्छी नींद आती है।
- रात के वक्त कैफीन का सेवन बिल्कुल भी ना करें, इससे भी नींद में बाधा पैदा हो सकती है।
- सोने से 2 घंटे पहले स्क्रीन से दूरी बनाएं।
यह भी पढ़ें- खून को साफ करता है कच्ची गोभी का रस, जानिए कैसे पा सकते हैं पूरा लाभ
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit-Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।