herzindagi
image

सुबह उठने पर आपके भी चेहरे पर रहती है सूजन? जानें कारण

क्या आपने कभी गौर किया है कि सुबह उठने पर आपके चेहर पर सूजन बनी रहती है। ऐसा कभी कभार होना नॉर्मल है, लेकिर हर रोज ऐसा होता है, तो शायद आपके शरीर में तनाव हार्मोन बढ़ गया है।
Editorial
Updated:- 2025-05-15, 17:56 IST

सुबह उठते ही सबसे पहले हम खुद को आईने में निहारते हैं,जाहिर सी बात है लोगों को अपने चेहरे से इतना प्यार होता है कि निहारना तो बनता है। कई बार आपने महसूस किया होगा कि आपके चेहरे में सूजन है। यह सूजन कई बार नींद की कमी के कारण होती है। लेकिन अक्सर चेहरा सूजा हुआ या भारी नजर आता है, तो इसपर आपको ध्यान देने की जरूरत है। दरअसल यह शरीर में बढ़े हुए कोर्टिसोल नामक हार्मोन की तरफ इशारा करता है। आइए इस बारे में समझते हैं एक्सपर्ट रामिता कौर जी से। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी जानकारी साझा की है।

कोर्टिसोल और चेहरे की सूजन का संबंध क्या है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

 

सबसे पहले आपको बता दें कि कोर्टिसोल एक स्टेरॉयड हार्मोन है, जो एड्रेनल ग्लैंड से निर्माण होता है। इसे तनाव हार्मोन के रूप में जाना जाता है।क्योंकि जब आप तनाव लेते हैं, तो इसका स्तर बढ़ जाता है। यानी यह बताता है कि आप इन दिनों काफी ज्यादा स्ट्रेस ले रही हैं। इसके कारण सुबह उठने पर सूजन बनी रहती है, जिसे मून फेस भी कहा जाता है।  कोर्टिसोल शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स संतुलन को भी प्रभावित कर सकता है। इससे भी शरीर में तरल पदार्थ जमा हो सकता है, जिसमें चेहरा भी शामिल है।  बता दें कि कोर्टिसोल का काम सिर्फ इतना ही नहीं है। यह मेटाबॉलिज्म , इम्यूनिटी और सूजन को नियंत्रित करने के लिए भी जाना जाता है।

आपको बता दें कि कुशिंग सिंड्रोम भी एक ऐसी स्थिति है,जिसमें शरीर बहुत अधिक कोर्टिसोल का उत्पादन करता है।

यह भी पढ़ें-क्या पीरियड्स के दिनों में सेक्शुअल रिलेशन सही है? गायनेकोलॉजिस्ट से जान लीजिए जवाब

कोर्टिसोल कंट्रोल करने के लिए क्या करें?

my face is always puffy in morning


यह भी पढ़ें-बीपी कितना बढ़ जाए , तो हार्ट अटैक आ सकता है? एक्सपर्ट से जानें

यह विडियो भी देखें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।