क्या पीरियड्स के दिनों में सेक्शुअल रिलेशन सही है? गायनेकोलॉजिस्ट से जान लीजिए जवाब

क्या पीरियड्स के वक्त सेक्शुअल रिलेशन सही है?
क्या इन दिनों में सेक्शुअल रिलेशन से आप प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं?
क्या इस समय पर इंटिमेट नहीं होना चाहिए?
ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जो हर महिला के मन में आते हैं। लेकिन, इन सवालों के जवाब अक्सर उन्हें नहीं मिल पाते हैं। पीरियड्स के दौरान सेक्शुअल रिलेशन को लेकर अगर आप भी कंफ्यूज हैं, तो इन सवालों के जवाब डॉक्टर से जान लीजिए। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
क्या पीरियड्स के समय सेक्शुअल रिलेशन बनाना सही है?

- एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स के दौरान सेक्शुअल रिलेशन से कोई दिक्कत नहीं होती है। यह पूरी तरह से सेफ है।
- पीरियड के दौरान होने वाले ब्लड फ्लो से भी सेक्शुअल रिलेशन के दौरान कोई परेशानी नहीं होती है, बल्कि यह एक तरह से वजाइनल लुब्रिकेशन का काम करता है।
- आप इन दिनों में इंटिमेट होने के लिए कम्फर्टेबल हैं या नहीं, यह पूरी तरह से आपके और आपके पार्टनर के ऊपर निर्भर करता है।
- अगर आपको हैवी ब्लीडिंग हो रही है या क्रैम्प्स अधिक हैं, तो आप इसे अवॉइड करें। लेकिन, अगर आप इस दौरान सहज हैं, तो आप बेशक इन दिनों में इंटिमेट हो सकती हैं।
- अगर आप इन दिनों में सेक्शुअल रिलेशन बना रही हैं, तो साफ-सफाई का थोड़ा अधिक ध्यान रखना होगा। यह थोड़ा मैसी हो सकता है। ऐसे में आप अपना और अपने पार्टनर का कम्फर्ट देखें।
यह भी पढ़ें- मोटापे का सेक्शुअल हेल्थ पर क्या असर होता है?

- कई महिलाओं को ऐसा लगता है कि इन दिनों में प्रेग्नेंट होने की संभावना नहीं होती है। लेकिन, आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। इसलिए, अगर आप पीरियड्स के दौरान सेक्शुअली एक्टिव हैं, तो प्रोटेक्शन का इस्तेमाल जरूर करें।
- इन दिनों में वजाइनल इंफेक्शन और एसटीआई का खतरा भी ज्यादा रहता है। इसलिए, साफ-सफाई और प्रोटेक्शन का पूरा ध्यान रखें।
- इस समय पर सेक्शुअल रिलेशन के दौरान, एंडोर्फिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है। यह क्रैम्प्स को कम करने में भी मदद कर सकता है।
- अगर आप इसे लेकर कम्फर्टेबल नहीं हैं, तो बेशक आप इन दिनों में सेक्शुअल रिलेशन बनाने को अवॉइड कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद यूरिन पास करने से कम हो जाते हैं प्रेग्नेंसी के चांसेज? डॉक्टर से जानें
फिजिकल इंटिमेसी से जुड़े किसी भी मिथ पर यकीन करने से पहले सही जानकारी जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- क्या पीरियड्स के वक्त सेक्शुअल रिलेशन सही है?
- डॉक्टर का कहना है कि यह पूरी तरह से आप पर और आपके पार्टनर के ऊपर निर्भर करता है। अगर आप कम्फर्टेबल हैं, तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।