पीरियड से पहले मुंह में छाले क्यों होते हैं? एक्सपर्ट से जानिए कारण

पीरियड से पहले अगर आपके भी मुंह में छाले हो जाते हैं तो आपको तुरंत एक्सपर्ट की सहायता लेने की जरूरत है।   
Updated:- 2024-07-30, 18:23 IST
why is mouth ulcers before period

महिलाओं के पीरियड के दिनों में उनकी लाइफ में काफी बदलाव आते हैं। शरीर में दर्द, मूड स्विंग इनमें से एक समस्या मुंह में छाले होना है, यह समस्या कुछ महिलाओं को होता है। ऐसे में इस विषय में हमने हमारे एक्सपर्ट से बातचीत की है। गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर दीपा ने हमे इस विषय में हमारे साथ काफी जानकारी शेयर की है। चलिए जानते हैं आप इस समस्या से कैसे निपट सकते हैं। 

एक्सपर्ट की राय

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपके मुंह में बार- बार छाले हो रहे हैं तो आपको इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। हालांकि अगर आपको पीरियड में पहली बार छाले हुए हैं तो आप कुछ दवा खाकर आप आसानी से अपने मुंह के छाले को ठीक कर सकती हैं। 

हार्मोनल बदलाव

 how to cure mouth ulcers

पीरियड में हार्मोनल बदलाव होने के कारण कई सारी समस्याएं होती हैं। ऐसे में आपके मुंह में छाले हो सकते हैं। अगर आपके भी मुंह में छाले हो रहे हैं तो आपको समझ जाना चाहिए कि आप कुछ ही दिनों में पीरियड होने वाले हैं। पीरियड के एक या दो दिन पहले मुंह में छाले होते हैं। 

तनाव के कारण

पीरियड में तनाव होता है जिसके कारण शरीर में कई चीजें बदलती हैं। यह भी एक कारण है जिसके कारण मुंह में छाले हो जाते हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। मुंह में छाले होना एक सामान्य समस्या हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें : इन संकेतों से जानें क्या आपको हो रहे हैं हेल्दी पीरियड्स या नहीं ?

छालों से कैसे पाएं निजात

मुंह में छाले होते हैं तो आपको मुलेठी चबाना चाहिए। अगर आप ऐसा करती हैं तो आपके मुंह में छाले कुछ ही घंटो में ठीक हो जाएगा। इसके अलावा आप चाहे तो एलोवेरा जूस भी पी सकती हैं। एलोवेरा जूस आपके छाले को ठीक करने में मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें : पीरियड्स आने से पहले स्लीपिंग पैटर्न क्यों होता है खराब

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।