Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:55 AM IST

कम नींद लेने वाले लोग बार-बार बीमार क्यों पड़ते हैं?

कम नींद लेने वाले लोग अक्सर बार-बार बीमार पड़ते हैं। आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है।
Updated:- 2024-12-13, 16:27 IST
image

नींद और अच्छी सेहत का नाता बड़ा पुराना नाता है। कहा जाता है कि अच्छी नींद सेहत की कुंजी होती है। नींद ना लेने से कई तरह की बीमारियां हो सकती है। इनमें से डायबिटीज सबसे पहले नंबर पर है। नींद की कमी के चलते ही लोग मोटापे का शिकार होते हैं। वहीं जो लोग कम नींद लेते हैं वह बार-बार बीमार पड़ते हैं, जैसे सर्दी जुकाम, संक्रमण की चपेट में आते हैं। आइए जानते हैं कम नींद लेने से ऐसा क्यों होता है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।

कम नींद लेने वाले लोग बार-बार बीमार क्यों पड़ते हैं?

healthy sleep habits

नींद का आपके इम्यून सिस्टम पर गहरा असर पड़ता है। जिन लोगों की नींद 7 घंटे से कम होती है उन्हें सर्दी जुकाम होना का खतरा तीन गुणा ज्यादा होता है, उन लोगों से जो 8 घंटे या उससे अधिक सोते हैं।  दरअसल हमारा शरीर दिन भर काम करता है, शारीरिक गतिविधियां, मानसिक तनाव, इन सबका असर हमारी इम्यूनिटी पर पड़ता है। जब आप सोते हैं तो आपका शरीर, सेल्स खुद को रिपेयर करता है और आगे के दिनों के लिए आपको तैयार करता है। लेकिन जब आप नींद लेते हैं तो आपकी सुरक्षा प्रणाली कमजोर पड़ने लगती है जिससे संक्रमण की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है। पर्याप्त नींद लेने से शरीर के सफेद रक्त कोशिकाएं सक्रिय रहती है जो बीमारियों से बचाव करती है।

यह भी पढ़ें-3 दिन से कम पीरियड्स होने के चलते खुद को मानती हैं लकी? शरीर में इन बड़ी गड़बड़ियों का हो सकता है इशारा

कैसी होनी चाहिए क्वालिटी नींद?

नींद का मतलब बहुत देर तक सोना नहीं होता है बल्कि जरूरी होता है की आप गहरी और शांतिपूर्ण नींद लें। एक अच्छी नींद की अवधि आमतौर पर 7 से 9 घंटे की होती है, हर रोज एक नियमित समय पर सोएं और नियमित समय पर उठें,इससे आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। इससे शरीर की जैविक घड़ी सही रहती है।

अच्छी नींद के लिए क्या करें?

sleep and healtH

  • स्मार्टफोन और स्क्रीन से बचें
  • सोने का कमरा शांत रखें।
  • ठंड का मौसम हो तो कमरा गर्म रखें।
  • गर्मी के मौसम में कमरा ठंडा रखें।
  • बिस्तर नर्म रखें।

यह भी पढ़ें-पीरियड से पहले चिप्स और नमकीन क्यों नहीं खाना चाहिए?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।