मीठा खाने पर प्यास क्यों लगती है? जानें

भूख और प्यास एक संकेत है कि आपके शरीर को खाना और पानी की जरूरत है। कुछ खाने के बाद तो पानी पीना जरूरी होता है, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि जैसे ही आप कुछ मीठा खाते हैं जैसे पेस्ट्री, मिठाई, या चॉकलेट तो आपको तेज की प्यास लगती है। अचानक से खूब सारा पानी पीने का मन करने लगता है। आखिर ऐसा क्यों होता है? क्या मीठा खाने से प्यास ज्यादा लगती है? आइए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट्स से विस्तार से।Dr. Saroj Kumar Yadav, Consultant- Internal Medicine, Aakash Healthcare, New Delhi इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।
मीठा खाने पर प्यास क्यों लगती है? (why do we feel thirsty after eating sweet dish)

एक्सपर्ट के मुताबिक मीठा खाने के बाद प्यास लगने का कारण है आपके ब्लड में शुगर लेवल का बढ़ना। जब आप मीठी चीज खाते हैं तो यह पहले आपके पेट में जाता है फिर आपके रक्त प्रवाह में जाता है। जब आपके खून में चीनी पहुंचता है तो वो कोशिकाओं में मौजूद पानी को सोख लेते हैं। ऐसे में कोशिकाओं का पानी खून में चला जाता है ताकि ब्लड में शुगर का संतुलन बनाया जा सकके।जैसे-जैसे कोशिकाओं से पानी कम होता है वैसे ही कोशिकाएं मस्तिष्क को केमिकल सिग्नल भेजती हैं जिससे शरीर को यह संकेत मिलता है कि उसे पानी की अधिक जरूरत है और इसी के परिणाम में आपको पानी पीने या कोई पेय पदार्थ पीने की इच्छा महसूस होती है।
यह भी पढ़ें-गर्मियों में इन चीजों को खाने से करें परहेज, वरना तबीयत हो जाएगी खराब
मीठा खाने पर प्यास लगने पर क्या करना चाहिए

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर मीठा खाने के बाद आपको तेज प्यास लगती है तो आप किसी तरह की ड्रिंक पीने के बजाए एक गिलास पानी पिएं। मीठा खाने के बाद मीठा पेय पदार्थ पीने से कोई फायदा नहीं बल्कि आपको नुकसान होगा।आप ज्यादा कैलोरी का सेवन करेंगे जो की सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है।
यह भी पढ़ें-कीटो डाइट पर भी खाए जा सकते हैं ये फल
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।