Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:07 AM IST

पीरियड के दौरान कमर में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें

पीरियड के दौरान महिलाओं के पेट के निचले हिस्से के साथ ही कमर में भी तेज दर्द होता है। कई बार ये क्रैम्प्स रोजमर्रा के काम में भी मुश्किल पैदा कर देते हैं। इसके पीछे क्या वजह है, चलिए डॉक्टर से समझते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-09-11, 18:56 IST
Is lower back pain normal during period

पीरियड्स के दिन महिलाओं के लिए मुश्किल भरे होते हैं। फ्लो के अलावा तेज दर्द के चलते, महिलाओं के रोजमर्रा के रूटीन पर असर होता है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स से पहले यानी पीएमएस के दौरान भी सिरदर्द, शरीर में दर्द, कमजोरी, एक्ने, ब्लोटिंग और मूड स्विंग्स की शिकायत रहती है। शरीर में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस के चलते भी महिलाओं को पीएमएस यानी प्री मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के दौरान  ज्यादा दिक्कत होती है। वहीं, पीरियड के दौरान महिलाओं के पेट के निचले हिस्से के साथ ही कमर में भी तेज दर्द होता है। कई बार यह दर्द इतना तेज होता है कि महिलाएं रोजमर्रा के काम भी नहीं कर पाती हैं। पीरियड्स में कमर के निचले हिस्से में होने वाले दर्द की क्या वजह है, इस बारे में डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

पीरियड के दौरान कमर के निचले हिस्से में क्यों होता है दर्द? (What causes lower back pain in periods)

back pain in periods

  • पीरियड के दिनों में कमर के निचले हिस्से में होने वाले दर्द का सबसे अहम कारण यूट्रस कॉन्ट्रैक्शन होता है। पीरियड्स में यूट्रस कॉन्ट्रैक्स होता है। खून के बाहर आने के लिए यह कॉन्ट्रैक्शन जरूरी होता है।
  • कई बार यह कॉन्ट्रैक्शन बहुत तेज होता है। इसी कॉन्ट्रैक्शन के कारण, यूट्रस की मसल्स पर ब्लड को बाहर निकालने का प्रेशर पड़ता है। इस प्रोसेस की वजह से कमर के निचले हिस्से में दर्द होता है।
  • पीरियड से पहले और इस दौरान, पेल्विक कंजेशन होता है। यह भी कमर में दर्द का एक कारण है।

यह भी पढ़ें- इन संकेतों से जानें क्या आपको हो रहे हैं हेल्दी पीरियड्स या नहीं ?

how to get regular periods

  • मेंस्ट्रुएशन के वक्त, महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। इस समय पर एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का लेवल बदलता है और इसकी वजह से दर्द होता है।
  • आपने नोटिस किया होगा कि कुछ महिलाओं को क्रैम्प्स बहुत तेज आते हैं। वहीं, कुछ महिलाओं के लिए यह नॉर्मल होता है। दरअसल, जिन महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस ज्यादा होता है, उन्हें दर्द भी अधिक महसूस होता है।
  • फाइब्रॉइड या पीसीओडी की वजह से भी ऐसा हो सकता है। इसके चलते पीरियड्स के दौरान मुश्किल आती है। इसका असर दर्द और फ्लो दोनों पर होता है।
  • इस दौरान, महिलाओं को कितना दर्द कमर दर्द महसूस हो रहा है, यह उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी निर्भर करता है।

यह भी पढ़ें- पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण हैं मम्मी के बताए ये 2 मसाले

 

महिलाओं को पीरियड हेल्थ पर ध्यान जरूर देना चाहिए। इसका ओवरऑल हेल्थ पर असर होता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।