एडवांस जमाने में हमारे रहन-सहन, खान पान का तरीका तो बदल ही है शादी और बच्चे करने का भी रिवाज देरी से चलने लगा है। करियर की वजह से आजकल महिलाएं देर से शादी करती हैं, इस चक्कर में महिलाओं की गोद भी सुनी रह सकती है। जी हां क्योंकि उम्र बढ़ाने के साथ फर्टिलिटी पावर घटती चली जाती है। एक्सपर्ट की माने तो 30 के बाद अक्सर महिलाओं को मां बनने में मुश्किलें आती है आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है। इस बारे में जानकारी दे रही हैं Dr Sonal Singhal, Senior Consultant - Obstetrician & Gynaecologist , Motherhood Hospital, Gurugram
एक्सपर्ट के मुताबिक महिलाओं में जन्म से ही सभी अंडे होते हैं। जी हां लड़कियां जन्म के समय ही सीमित मात्रा में एग लेकर पैदा होती हैं। इसके बाद जीवन में आगे कोई भी एग कोशिका नहीं बनती है। यही एग कंसीव करने और प्रेग्नेंट होने के लिए जिम्मेदार होते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक लड़कियों में लगभग 66 लाख एग होते हैं लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे ही इसकी संख्या तेजी से घटती जाती है। 30 साल के बाद प्रजनन क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। 30 के बाद महिलाओं में ओव्युलेशन कम होने लगता है।
एक्सपर्ट कहती हैं कि 32 की उम्र तक जाते जाते फर्टिलिटी रेट घटने लगती है और 37 के बाद तो इसका स्तर और तेजी से गिरता है। इसलिए 30 की उम्र तक महिलाओं को प्रेग्नेंट होने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें-हार्ट अटैक आने के 15 मिनट के अंदर कर लें उपाय, बच सकती है मरीज की जान
एक्सपर्ट कहती हैं कि हर महीने ओवुलेशन से पहले एग अलग होने लगते हैं और विभाजन की इस प्रक्रिया में पुराने एग में दिक्कत आने का खतरा ज्यादा रहता है। इससे इनमें एब्नार्मल क्रोमोसोम का जोखिम पैदा होता है, यही वजह है कि अधिक उम्र में मां बनने पर शिशु में डाउन सिंड्रोम और भी कई तरह की दिक्कत होने की संभावना बनी रहती है। वहीं उम्र बढ़ने के साथ मिसकैरेज का भी खतरा धीरे-धीरे बढ़ता चला जाता है।
यह भी पढ़ें-30 की उम्र पार करते ही करें ये 4 योगासन, दिखेंगी एकदम फिट
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।