हर महीने सही तारीख पर आते हैं पीरियड्स पर कंसीव नहीं कर पा रही हैं? गायनेकोलॉजिस्ट से जानें कारण

किसी भी महिला की सेहत और फर्टिलिटी के लिए पीरियड्स का हर महीने समय पर आना बहुत जरूरी है। पीरियड्स के अनियमित होने पर कंसीव करने में मुश्किल आती है, वहीं अगर आपकी साइकिल रेगुलर है तो आपको कंसीव करने में आसानी हो सकती है। कई बार पीरियड्स रेगुलर होने पर भी महिलाओं को कंसीव करने में मुश्किल आती है और लाख कोशिशों के बाद भी प्रेग्नेंसी नहीं हो पाती है। इसके पीछे और भी कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में आपको यह समझना जरूरी है कि अगर पीरियड्स नियमित हैं, तो किन कारणों के चलते आपको प्रेग्नेंट होने में मुश्किल आ रही है। चलिए इन वजहों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में हमें डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) बता रही हैं।
पीरियड्स नियमित होने के बाद भी क्यों नहीं कर पा रही हैं कंसीव?

- पीरियड्स सही आने का ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि आपका ओव्युलेशन भी नियमित रूप से हो रहा है। कई बार पीरियड्स तो समय पर आते हैं, लेकिन एग रिलीज नहीं होता है और इसी वजह से प्रेग्नेंट होने में मुश्किल आती है।
- फैलोपियन ट्यूब में किसी तरह की ब्लॉकेज होने पर भी पीरियड्स तो नियमित रूप से आते हैं, लेकिन एग फर्टाइल नहीं होता है और इसकी वजह से प्रेग्नेंसी नहीं होती है।
- उम्र बढ़ने पर शरीर में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस या अन्य कई कारणों के चलते एग क्वालिटी खराब हो जाती है और इसके चलते भी प्रेग्नेंट होने में मुश्किल आती है।
- अगर आपके पार्टनर के स्पर्म काउंट में दिक्कत है, तो भी प्रेग्नेंट होने में मुश्किल आ सकती है। ऐसे में इसका ध्यान रखना भी जरूरी है।
- प्रेग्नेंसी के लिए किसी भी महिला को अपनी फर्टाइल विंडो का पता होना जरूरी है। ओव्युलेशन डे और इसके आस-पास सेक्शुअल रिलेशन बनाने से कंसीव करने के चांसेज बढ़ जाते हैं, लेकिन अगर आप ऐसे दिनों में इंटिमेट हो रही हैं, जब कंसीव करने के चांसेज कम होते हैं, तो आपको मुश्किल आ सकती है।
यह भी पढ़ें- डिलीवरी के बाद पहला पीरियड कब आता है? नई मां डॉक्टर से समझें 5 जरूरी बातें

- अगर आप किसी बात को लेकर तनाव में हैं, तो इसकी वजह से भी कंसीव करने में दिक्कत आ सकती है। दरअसल, तनाव का असर हमारे हार्मोन्स और रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर भी होता है और इसकी वजह से प्रेग्नेंट होने में मुश्किल आती है।
- थायराइड, पीसीओएस या अन्य कई हेल्थ कंडीशन्स भी आपको कंसीव करने में रुकावट पैदा कर सकती हैं।
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं और ऐसा नहीं हो पा रहा है, तो आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
यह है एक्सपर्ट की राय

एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स रेगुलर होने पर भी अगर आप कंसीव नहीं कर पा रही हैं, तो आपको इस पर जरूर ध्यान देना चाहिए। अगर लगभग 1 साल तक अनप्रोटेक्डेट सेक्शुअल रिलेशन के बाद भी आप प्रेग्नेंट नहीं हो पाई हैं, तो आपको और आपके पार्टनर को डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।