पेट के इस हिस्से में हो दर्द तो न ले इसे हल्के में, देर करना लगवा सकता है डॉक्टरों के चक्कर

पेट में दर्द होने का मुख्य कारण क्या होता है?
पेट में बहुत ज्यादा दर्द हो तो क्या करना चाहिए?
पेट दर्द के लिए कौन सा टेस्ट करना चाहिए?
पेट में दर्द होने से कौन सा रोग होता है?
पेट में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। पेट के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग कारणों से दर्द होता है। जहां पेट के निचले हिस्से में दर्द पीरियड्स या वजाइनल इंफेक्शन और यूटीआई के कारण हो सकता है। वहीं, पेट के ऊपरी हिस्से का दर्द गैस और अपच जैसी दिक्कतों का संकेत देता है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि पेट के किस हिस्से में दर्द में तो आपको इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर श्रेय श्रीवास्तव, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, शारदा हॉस्पिटल दे रहे हैं।
पेट में इस हिस्से में दर्द हो तो न करें नजरअंदाज

- हम सभी को की न कभी किसी कारण से पेट दर्द जरूर हुआ होगा। पेट दर्द एक आम समस्या है। लेकिन, यह हमेशा सामान्य नहीं होती। खासकर अगर दर्द पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में हो रहा है, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।
- पेट के दाएं हिस्से में ऊपर की ओर होने वाला पेट दर्द, अक्सर लिवर, पित्ताशय या पाचन तंत्र की गड़बड़ियों से जुड़ा होता है।
- अगर दर्द लगातार बना रहे या खाना खाने के बाद बढ़ जाए, तो यह पित्ताशय में पथरी या सूजन का संकेत हो सकता है। कभी-कभी यह दर्द कंधे या पीठ तक भी फैल सकता है। ऐसे में यह इस बात का संकेत है कि आपके शरीर में इंफ्लेमेशन या इंफेक्शन फैल रहा है, जिस पर आपको ध्यान देना चाहिए।
- लिवर से जुड़ी कोई दिक्कत जैसे फैटी लिवर, हेपेटाइटिस या लीवर सिरोसिस भी पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में दर्द का कारण बन सकती है। खासकर अगर दर्द के साथ पीलिया, थकान, उल्टी या भूख न लगना जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- खाना खाते ही आती हैं खट्टी डकारे और महसूस होती है सीने में जलन? एसिडिटी दूर करने के लिए करें ये 7 काम

- एक्सपर्ट का कहना है कि पेट के दर्द को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है क्योंकि यह अंदरूनी अंगों की गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। घरेलू उपचार या ओवर द काउंटर पेन किलर्स बेशक आपको कुछ देर के लिए आराम दे सकती हैं। लेकिन, यह दर्द की जड़ पर काम नहीं करती हैं।
- अगर आपको पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में बार-बार दर्द हो रहा है या दर्द लंबे समय से बना हुआ है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है अचानक से पेट में गैस का दर्द उठने पर क्या करना चाहिए?
अगर आपके पेट में लंबे समय से दर्द बना हुआ है, तो इसे हल्के में न लें। डॉक्टर से सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।