आदत से बीमारी तक: Oral Cancer की स्क्रीनिंग कब जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें

ओरल कैंसर धीरे-धीरे बढ़ने वाली बीमारी है, जो अक्सर हमारी रोजमर्रा की गलत आदतों से शुरू होती है। तंबाकू चबाना, स्मोकिंग करना और ज्यादा अल्कोहल पीना इसके सबसे बड़े कारण हैं। शुरुआत में इसके लक्षण जैसे मुंह में छाले, लाल या सफेद धब्बे या हल्का दर्द महसूस होता हैं, जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।
डॉक्टर रवि वाटेगांवकर (मेडिकल ऑन्कोलॉजी, आदित्य बिड़ला मेमोरियल हॉस्पिटल) के अनुसार, इस बीमारी में समय पर पहचान बहुत जरूरी होती है। अगर शुरुआत में ही लक्षण पहचान लिए जाएं, तो इलाज आसान और ज्यादा असरदार होता है, लेकिन ज्यादातर लोग तब डॉक्टर के पास जाते हैं, जब बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपका शरीर आपको बहुत पहले ही चेतावनी देने लगता है? डॉक्टर के अनुसार, समय पर की गई स्क्रीनिंग जानलेवा कंडीशन को पूरी तरह ठीक कर सकती है। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से ओरल कैंसर से जुड़ी कुछ जरूरी बातों के बारे में जानें।
लक्षण दिखने का इंतजार न करें
ओरल कैंसर के लक्षण शुरू में ही दिखने लगते हैं, लेकिन लोग जागरूकता की कमी के कारण डॉक्टर के पास तब जाते हैं, जब दर्द बढ़ जाता है। अगर आप तंबाकू, स्मोकिंग या अल्कोहल का सेवन करते हैं, तो आपको नियमित रूप से मुंह की स्क्रीनिंग करानी चाहिए।

स्क्रीनिंग है सबसे आसान रास्ता
स्क्रीनिंग एक आसान और बिना दर्द वाला प्रोसेस है। यह बीमारी को शुरुआती स्टेज में पकड़ लेती है, जिसे हम अपनी आंखों से नहीं पहचान पाते। समय पर पहचान होने से इलाज के रिजल्ट काफी अच्छे होते हैं।
बचाव की पहली पंक्ति: जागरूकता
मेडिकल साइंस में काफी तरक्की हो चुकी है, लेकिन इलाज की सफलता इस बात पर टिकी है कि कैंसर किस स्टेज पर है? अगर आप लगातार रहने वाले किसी भी बदलाव (जैसे छाले या गांठ) को पहचान लें, तो जान बचाना आसान हो जाता है।
यह भी पढ़ें- क्या Cancer से बचा जा सकता है? डॉक्टर ने बताए वो 7 'Lifestyle Hacks' जो कैंसर सेल्स को पनपने नहीं देंगे
आदतों को बदलें और तुरंत कदम उठाएं
सिर्फ बुरी आदतों को छोड़ना काफी नहीं है, बल्कि शरीर के 'चेतावनी संकेतों' पर तुरंत प्रतिक्रिया देना भी जरूरी है। स्क्रीनिंग को समस्या आने के बाद नहीं, बल्कि सेहत बनाए रखने के जरूरी कदम के रूप में देखें।

मुंह में कोई भी ऐसा छाला जो 2 हफ्ते से ज्यादा समय तक ठीक न हो या कोई सफेद-लाल निशान दिखे, तो इसे मामूली समझकर छोड़ें नहीं। तुरंत किसी ऑन्कोलॉजिस्ट से सलाह लें।
यह भी पढ़ें- तंबाकू नहीं खाते हैं? फिर भी हो सकता है ओरल कैंसर, डॉक्टर बता रहे हैं वजह
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।